फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur 90 Barati ill with food poisoning

जौनपुर में फूड प्वाइजनिंग से 90 बाराती बीमार, अफरातफरी

Thu, 01 Jun 2017 07:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 01 Jun 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur 90 Barati ill with food poisoning
फूड प्वाइजनिंग के चलते बीमार लोगों का चल रहा इलाज - फोटो : अमर उजाला

यूपी के जौनपुर जिले में फूड प्वाइजनिंग के चलते दूल्हा और दूल्हन समेत 90 बाराती बीमार हो गए। सभी बीमार बारातियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूड प्वाइजनिंग से रात में शादी की रस्म भी पूरा नहीं हो पाई जिसे सुबह पूरा किया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पवारा थाना क्षेत्र के संजई कला गांव में बुधवार को आई एक बारात में फूड प्वाइजनिंग के चलते 90 से अधिक लोग बीमार हो गए। एक-एक कर उल्टी दस्त से पीड़ित लोगों की दशा देख बारात में अफरातफरी मच गई। एंबुलेंस और निजी साधनों से पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


अधिकतर लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में भी लोग इलाज करा रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक फूड प्वाइजनिंग के चलते लोग बीमार पड़े हैं। बहरहाल सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के सराय यूसुफ गांव निवासी सभाजीत यादव के यहां से बारात सजई गांव निवासी छत्तू राम यादव के घर आई थी। बारात में करीब 150 लोग शामिल थे। रात में करीब 8:30 बजे बारात पहुंची तो बारातियों की खूब आवभगत हुई।

लोगों ने नाश्ता किया और द्वारपूजा के बाद लोग खाना खाने चले गए। खाना खाने के दौरान ही बिन्दु, विजय, विश्वनाथ, रानू यादव, राजू गौतम, अमरावती, देव उपाध्याय, ख़ुश्बू, जनार्दन, शिवम्, मीरा, सन्तोष, अखिलेश, अभिषेक, राजकुमार, अनुपम, काजल, संदीप, रेखा, संजना, रोहित, रेनू, दिनेश, कोमल, प्रिया, फूलचन्द्र, राम कृष्ण, लालमणि, सोनू, नन्द लाल, राजकुमार, मानिक चन्द, रमेश, अनिल, दीपक, आरती, राजेश, अजय, विशाल, सूरज, गोरखनाथ, अशोक सहित करीब 90 लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो उठे।

इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर एंबुलेंस भी पहुंच गई। पहले लोगों को पीएचसी पहुंचाया गया लेकिन वहां सभी बेड फुल हो गए तो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां भी बेड फुल हो गए। कई लोगों को निजी अस्पतालों में भी पहुंचाया गया।

देर रात तक करीब 90 से अधिक लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो उठे। छत्तूराम यादव ने बताया कि जिन लोगों ने छेना से बनी मिठाई खाई थी वहीं लोग बीमार हुए। संभावना जताई जा रही कि छेने में ही गड़बड़ी थी।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. संजय राय का कहना है कि सभी लोग फ़ूड प्वइजनिगं के शिकार हैं। सभी हालत ख़तरे से बाहर हैं । उल्टी दस्त से पीडित अधिकतर लोग मछलीशहर ,जंघई, संजई कला और आसपास के गांव के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed