फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   January 14 or January 15, when is Makar Sankranti, the Pandit of Kashi Vishwanath Temple told the correct date

Makar Sankranti 2023: 14 या 15 जनवरी, कब है मकर संक्रांति?, काशी विश्वनाथ मंदिर के पंडित ने बताई सही तिथि

Sun, 08 Jan 2023 02:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 08 Jan 2023 02:48 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि सूर्य 14 जनवरी को रात्रि 2.53 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए प्रात: काल उदया तिथि में मकर संक्रांति रविवार को मनाई जाएगी। सूर्य देवता दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं और इसके साथ ही देवताओं के दिन का आरंभ हो जाता है।

विज्ञापन
January 14 or January 15, when is Makar Sankranti, the Pandit of Kashi Vishwanath Temple told the correct date
मकर संक्रांति - फोटो : self

विस्तार

मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी को धनु से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही ऋतु बदलने लगती है। इस दिन नदी में स्नान के बाद भगवान भास्कर की पूजा होगी।  

विज्ञापन

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि सूर्य 14 जनवरी को रात्रि 2.53 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए प्रात: काल उदया तिथि में मकर संक्रांति रविवार को मनाई जाएगी। सूर्य देवता दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं और इसके साथ ही देवताओं के दिन का आरंभ हो जाता है। एक मास के खरमास के समापन के साथ मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। 15 जनवरी को पूरे दिन पर्व का मान रहेगा। मध्याह्न का समय स्नान व दान के लिए विशेष पुण्य फलदायक रहेगा।
विज्ञापन


शनि दोष से मुक्ति के लिए करें उड़द की खिचड़ी का दान
ज्योतिष शास्त्र में उड़द के दाल का संबंध शनि देव से माना जाता है। शनि दोष से निवृत्ति के लिए मकर संक्रांति के दिन उड़द के दाल की खिचड़ी अवश्य दान करनी चाहिए। मान्यता है कि तिल के दान से भी शनि दोष दूर होता है। कंबल दान भी फलदायी माना गया है, इससे राहु दोष का शमन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed