{"_id":"6a995ccb1ee36983fa0653df","slug":"janmashtami-2026-bal-gopal-to-undergo-mahabhishek-with-51-sacred-substances-using-silver-kalash-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी 2026: कान्हा के स्वागत को काशी तैयार, चांदी के कलश से बाल गोपाल का होगा 51 द्रव्यों से महाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी 2026: कान्हा के स्वागत को काशी तैयार, चांदी के कलश से बाल गोपाल का होगा 51 द्रव्यों से महाभिषेक
Thu, 03 Sep 2026 05:11 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 03 Sep 2026 05:11 PM IST
सार
काशी में जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दिन आईआईटी बीएचयू के 20 छात्र कान्हा को भजन सुनाएंगे। वहीं विद्यापीठ के छात्र रासलीला से ब्रज का रस घोलेंगे।
विज्ञापन
कान्हा के स्वागत को काशी तैयार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महादेव की नगरी काशी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। घरों से लेकर मंदिरों में शुक्रवार से दो दिवसीय बधाई गीतों के साथ विभिन्न कार्यक्रमाें की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। दो दिवसीय महापर्व में भजन-कीर्तन के साथ रासलीला, शोभायात्रा और भंडारा आयोजित होगा। मंदिरों और घरों में आधी रात 12 बजे भगवान का जन्म होगा। मंदिरों में भगवान का फूलों से शृंगार और उनका दूध, दही व माखन से अभिषेक किया जाएगा। चांदी के कलश से बाल गोपाल का 51 द्रव्यों से महाभिषेक होगा।
विज्ञापन
भेलूपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में मंदिर अध्यक्ष अच्युत मोहन दास के नेतृत्व में पांच सितंबर तक चार दिवसीय जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। बुधवार को शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा बृहस्पितवार को समाप्त होगी। शुक्रवार और शनिवार की शाम 6 से रात 11 बजे तक आईआईटी बीएचयू के 20 पूर्व छात्रों का विशुद्ध बैंड कीर्तन एवं भजन की प्रस्तुति देगा। 24 घंटे अखंड महामंत्र संकीर्तन चलेगा। इसके साथ ही 51 द्रव्यों से कलश महा-अभिषेक, दो क्विंटल शुद्ध घी के हलवे का वितरण, 108 व्यंजनों का महाभोग और 5 सितंबर को नंदोत्सव व प्रभुपाद आविर्भाव दिवस के साथ विशाल भंडारा आयोजित होगा। मंदिर के महंत मुरारी गुप्त दास ने बताया कि शुक्रवार की रात चांदी के कलश से भगवान का 51 प्रकार के द्रव्य से अभिषेक किया जाएगा। इसे श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप बांटा जाएगा।
विज्ञापन
उधर, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, इस्कॉन मंदिर, माहेश्वरी भवन, आदिकेशव मंदिर, शृंगेरी मठ, स्वामी नारायण मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, बालाजी मंदिर, मणि मंदिर, चैतन्य महाप्रभु मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों और बरेका परिसर, सभी थानों आदि में भव्य रूप से जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
108 व्यंजनों का लगेगा भोग, शोभायात्रा में शामिल होंगे 200 छात्र
माहेश्वरी भवन में हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसाइटी के ओर से बृहस्पतिवार से शनिवार तक तीन दिवसीय जन्मोत्सव का शुभारंभ अन्नपूर्णा नगर से भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, जिसमें 200 स्कूल के बच्चे शामिल होंगे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शुक्रवार को 21 महिलाएं लड्डू गोपाल का पंचामृत अभिषेक करेंगी। मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती और 108 व्यंजनों का भोग लगेगा।
काशी विद्यापीठ के प्रस्तुत करेंगे रासलीला
श्री राधा रानी सेवा ट्रस्ट की ओर से चार और पांच सितंबर को दो दिवसीय महोत्सव का आगाज शुक्रवार को सुबह छह बजे नवोदित नगर से निकलने वाली शोभायात्रा और दही-हांडी से होगा। रात्रि में महाभिषेक, छप्पन भोग और महाआरती होगी। शनिवार को व्यास पूजा, आचार्य ऋषिदेव द्वारा भजन संध्या और काशी विद्यापीठ के नाट्यशास्त्र संकाय के विद्यार्थियों की ओर से जीवंत रासलीला का मंचन होगा।