{"_id":"6776609bf827d13b900c8efc","slug":"jan-aushadhi-kendra-is-closed-in-mental-hospital-cmo-s-order-is-not-working-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : मानसिक चिकित्सालय में बंद है जनऔषधि केंद्र, नहीं काम आ रहा सीएमओ का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : मानसिक चिकित्सालय में बंद है जनऔषधि केंद्र, नहीं काम आ रहा सीएमओ का आदेश
Thu, 02 Jan 2025 03:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 02 Jan 2025 03:17 PM IST
सार
जनता की सुविधा के लिए बनाया गया मानसिक चिकित्सालय का जनऔषधि केंद्र इन दिनो बंद है और आम मरीज परेशान हो रहा है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि व्यवस्था कैसे पटरी पर आएगी।
विज्ञापन
बंद जनऔषधि केंद्र के बाहर खड़ी महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनऔषधि केंद्र द्वारा संचालित सस्ती दवा की दुकान मानसिक चिकित्सालय में 15 दिन के बाद अभी भी बन्द है। बताया जा रहा है कि जिले में एक साथ सभी दुकानों को बन्द किया गया था जिसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पहल के बाद खोल दिया गया।
विज्ञापन
मानसिक चिकित्सालय में अभी भी ताला लगा हुआ है जिससे मरीजों व तीमारदारों को बाहर के मेडिकल स्टोर से महंगी दवा लेनी पड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र के लिए खोलने का आदेश मिला है जबकि मानसिक चिकित्सालय में अभी भी कोई आदेश न होने की वजह से सस्ती दवा की दुकान को बंद रखा गया है।
विज्ञापन
जन औषधि की दुकान दीनदयाल में खुली जिससे मरीज और तीमारदारों को काफी सहूलियत मिली। दुकान बंद होने से उन्हें बाहर की मेडिकल स्टोर से महंगी दवा लेनी पड़ती थी अभी भी मानसिक चिकित्सालय में दुकान बंद होने से मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोर पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन