{"_id":"588b17654f1c1b380fcf5498","slug":"jammu-and-kashmir-troopers-of-azamgarh-martyr","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में आजमगढ़ का लाल शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में आजमगढ़ का लाल शहीद
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Fri, 27 Jan 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में शहीद जवानों की सूची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को हुए हिमस्खलन के दौरान आजमगढ़ के जवान नायक अजीत सिंह की बर्फ में दबकर मौत हो गई। सेना ने आज शहीद जवानों की सूची जारी की। अजीत सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह तरवां के जमीरपुर के रहने वाले थे। सेना ने बताया कि हिमस्खलन की कुल दो घटनाओं में 15 जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन
उधर, अजीत सिंह के निधन की खबर पाकर आजमगढ़ में परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी अनबू ने इस घटना पर दुख जताते हुए शहीद जवानों के परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।
विज्ञापन
बता दें कि 25 जनवरी को हुए एक हिमस्खलन में सेना की गुरेज सेक्टर की एक आर्मी कैंप को नुकसान हुआ था जिसके बाद सेना के जवानों के बर्फ में दब जाने की खबर मिली थी। इस दौरान सेना द्वारा जारी एक रेस्कयू ऑपरेशन में एक जेसीओ और 6 जवानों को बर्फ के नीचे से निकालकर बचा लिया गया था।
विज्ञापन
वहीं एक दूसरे हिमस्खलन में इसी पोस्ट की ओर जा रही सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी के लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद भारी बर्फबारी औऱ खराब मौसम के बीच सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। खराब मौसम के कारण हो रही दिक्कतों के बीच सेना ने अब तक 11 जवानों के शवों को बरामद किया है।