फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jalebi-milk sweetness dissolved Kajree

जलेबा-दूध में घुली कजरी की मिठास

Sun, 21 Aug 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 21 Aug 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Jalebi-milk sweetness dissolved Kajree
लायंस क्लब सिल्क सिटी की ओर से आयोजित तीजोत्सव कार्यक्रम में राजशाही अंदाज में सजीं महिलाएं।
कजरी तीज पर शनिवार को बनारस में रतजगा को लोगों ने यादगार बनाया। गलियों में महिलाओं ने कजरी गाई। रात भर जागकर कजरी गाई गई। इस दौरान शहर में जलेबा की धूम मची रही। देर रात तक जलेबा की दुकानों पर भीड़ लगी रही। लोगों ने दूध-जलेबा की मिठास से इस मौके को खास बनाया। शाम होते ही कजरी तीज पर रजतगा शुरू हो गया। मंडुवाडीह में महिलाओं के अलग-अलग समूहों ने कजरी गाकर पारंपरिक धुनों को ताजा किया। पिया मेहंदी मंगाय दा मोती झील से/ जाय के साइकिल से ना...। हरी -हरी बेला फूलेला आधी रात चमेला भिनुसहरा रे हरी...। कइसे खेले जइबू सावन में कजरिया बदरिया खेलि आई ननदी... जैसे कजरी गीत गूंजते रहे। यश भारती पुरस्कार प्राप्त लोक गीत गायक विष्णु यादव बताते हैं कि बनारस  कजरी का घराना रहा है। कजरी बनारस में खेली जाती थी। कजरी के दंगल हुआ करते थे। लेकिन अब वह रिवाज बदल सा गया है। अब कजरी के वो दंगल नहीं होते। बनारस में कजरी के अखाड़े रहे हैं लेकिन बदले दौर में सब कुछ बदल गया। अब कजरी भी कम सुनाई देने लगी है। उधर, रतजगा पर शहर में कजरी की धूम रही। कजरी ठुमरी उत्सव भी हुए। लोगों ने देलबा-दूध का भोग लगाया।
विज्ञापन



लायंस क्लब सिल्क सिटी की ओर से शनिवार को पूरे राजशाही अंदाज में महिलाओं ने तीजोत्सव मनाया। महमूरगंज स्थित पूजा रेजीडेंसी में रजवाड़ा थीम पर आयोजित इस उत्सव में सोलह शृंगार से सजी महिलाओं ने नृत्य-संगीत के अलावा हाऊजी और मनोरंजक खेलों का भी लुत्फ उठाया। मुख्य अतिथि एसएसपी आकाश कुलहरि की पत्नी स्वस्ति कुलहरि रहीं। क्लब की अध्यक्ष स्मिता टंडन ने स्वागत किया। सचिव रितु अरोड़ा, संयोजिका अंशुल जैन व मोना मानखंड ने एंकरिंग के साथ हाऊजी गेम खेलवाया। अनीता गुप्ता, ज्ञानी प्रद्वानी, रितु अरोड़ा, दीपाली टंडन ने राजस्थानी नृत्य पेश किया। ममता कथूरिया व रश्मि केशरवानी ने गीतों से समां बांधा।
विज्ञापन



कजरी तीज के अवसर पर विदुषी महिला मंडल की ओर से अंधरापुल स्थित एक होटल में आयोजित ‘सतरंगी-रंगीली तीज’ कार्यक्रम में। बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांशी की गणेश वंदना से हुआ। डेजी और प्रीती ने ‘आयो, आयो तीज का त्योहार’ से मानो त्योहार का स्वागत किया।  स्वाती ने मारवाड़न के गेटअप में ‘प्रेम रतन धन पाओ’ पर आकर्षक नृत्य पेश किया। श्वेता, प्रीती, रागिनी, अनुजा, नम्रता, शालिनी, राधा सरीन, नमिता टंडन, प्रियंका, एकता, गरिमा और आकांक्षा ने शानदार प्रस्तुतियां दी। डॉ. विभा त्रिपाठी ने सभी को शुभकामना दी। सरित त्रिपाठी ने तीज पर प्रकाश डाला। संचालन अध्यक्ष शालिनी शाह, स्वागत प्रियंका अग्रवाल और धन्यवाद महामंत्री स्वाति अग्रवाल ने किया। संस्थापिका मनीषा अग्रवाल ने सदस्यों को उपहार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कजरी तीज पर शनिवार की रात दो दिनी कजरी ठुमरी उत्सव का आगाज हुआ। यह आयोजन संगीत निशा इनटेक और कला प्रकाश के संयुक्त तत्वावधान में सिगरा स्थित रास रंग बैक्वेट हाल में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत चारुलता मुखर्जी और सोहिनी गंगुली ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद जयंतिका दे, डालिया मुखर्जी, प्रीति नंदी, वागीशा पांडेय और आद्या मुखर्जी ने कजरी पेश की। इनके बाद सम्राट पंडित ने राग भूपाली मेें निबद्ध छोटा ख्याल की रचना पेश की। इसके बाद राग भैरवी में दूसरी ठुमरी की बंदिश को उन्होंने स्वर दिया। बंदिश के बोल थे-याद पिया की आए/यह दुख सहा न जाए...। तबले पर संगत की पं. विनोद लेले ने। इस मौके पर पद्मभूषण पं. साजन मिश्र,  पं. कामेश्वर मिश्र, पं. देवाशीष डे समेत कई कलाकार उपस्थित थे। कलाकारों का सम्मान अशोक जी अग्रवाल ने और धन्यवाद ज्ञापन अशोक कपूर ने किया। इनटेक की निष्ठा और गुंजन ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed