{"_id":"5980a11f4f1c1bbc5a8b4771","slug":"jal-nigam-project-manager-is-in-trouble-for-varanasi-bad-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" सड़क धंसने के मामले में जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क धंसने के मामले में जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर पर गिरी गाज
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
गोदौलिया में सड़क धंसने के मामले में डीएम ने की कार्रवाई की संस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोदौलिया-गिरजाघर मार्ग पर बार-बार सड़क धंसने के मामले में आखिरकार जल निगम की कार्यदायी संस्था गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर पर गाज गिर गई।
डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर एसके बर्मन के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति शासन से की है। साथ ही, सभी कार्यदायी संस्थाओं कोे चेताया है कि काम में किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी।
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की ओर से सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए गोदौलिया-गिरजाघर मार्ग पर खुदाई कराई गई थी। नई सीवर पाइप तो बिछाई नहीं जा सकी, यहां से गुजरी पुरानी पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
इस बीच, सावन मेला शुरू होने पर गड्ढे पाटकर आननफानन में सड़क बना दी गई। नतीजा यह हुआ कि हफ्ते भर के अंदर यह सड़क तीन बार धंस चुकी है। मरम्मत के बावजूद बार-बार सड़क धंसने से नाराज डीएम ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके बर्मन के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति शासन से की है।

सड़कों को दुरुस्त करने के लिए नए सिरे से सर्वे
हालात के लिए पीडब्ल्यूडी ने गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई पर फोड़ा ठीकरा
- फोटो : अमर उजाला
शहर की खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए नए सिरे से सर्वे शुरू करा दिया गया हैै। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं का कहना हैै कि सभी सड़कों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
उसके बाद प्राथमिकता के आधार पर भी सभी सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी। इसके साथ ही, कमिश्नर के निर्देश पर कांवरिया मार्गों को गड्ढामुक्त कराने के लिए मंगलवार को जगह-जगह गिट्टियां डाली गईं।
फिलहाल गोदौलिया, मैदागिन, सोनारपुरा, अस्सी, लंका, सुंदरपुर, डीरेका, मंडुवाडीह, लहरतारा, कैंट, कबीरचौरा, लहुराबीर, इंग्लिशिया लाइन, वरुणा पार में पांडेयपुर, आशापुर आदि इलाकों पर सड़कों के गड्ढों में गिट्टियां डाली जा रही हैं।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता वीके श्रीवास्तव ने बताया कि मंडुवाडीह आरओबी के सर्विस रोड पर भी गिट्टी डाली गई है। इसके अलावा, सभी सड़कों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर मुख्य मार्गों के बाद कॉलोनियों की सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी।
कांवरिया मार्गों के साथ ही गिरजाघर-गोदौलिया मार्ग पर नजर रखी जा रही है। गोदौलिया में पाटा गया गड्ढा अब नहीं दबेगा तो उसकी मरम्मत करा दी जाएगी। सभी जेई को निर्देश दिया गया है कि 15 सितंबर तक किसी भी प्रकार की कोई खुदाई न होने पाए। चोरी छिपे खुदाई कराने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।