फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jailendra Kumar Rai became the President of Tehsil Bar Association Rajatalab

Varanasi News: जैलेंद्र कुमार राय तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के अध्यक्ष बने

Sun, 11 Dec 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Jailendra Kumar Rai became the President of Tehsil Bar Association Rajatalab
राजातालाब। दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के चुनाव में जैलेंद्र कुमार राय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जबकि महामंत्री पद पर विजय कुमार भारती तथा कोषाध्यक्ष पद पर विवेक कुमार त्रिपाठी चुने गए। रविवार को हुई मतगणना में जैलेंद्र कुमार राय को 520 वोट और मुखराज को 461 मत मिले।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर विजय कुमार भारती निर्वाचित घोषित किए गए। इन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी नागेश कुमार उपाध्याय को 25 मतों के अंतर से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर विवेक कुमार त्रिपाठी ने जीत हासिल की, इन्हें 920 मत मिले। जबकि ओम शांति चौहान 592 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। 117 मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ही प्रत्याशी उनके समर्थक मतगणना को लेकर काफी सक्रिय रहे। शुरुआत में अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए कांटे की टक्कर रही। अंतिम चक्र की मतगणना पूरी होने के बाद शाम को प्रत्याशियों के जीत की घोषणा की गई। जीत की घोषणा चुनाव संचालन समिति के सदस्य दिनेश कुमार शर्मा और नंद किशोर पटेल ने किया। इस दौरान तहसील परिसर में अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशी चंद्रशेखर उपाध्याय राजेश कुमार सिंह प्रदीप सिंह भी अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहे। जैलेद्र कुमार राय की जीत पर तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष सर्वजीत भारद्वाज, सुनील सिंह, छेदी यादव ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed