फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jai shanker prasad manuscripts is safe in his native home

महाकवि जयशंकर प्रसाद की पांडुलिपियां घर में मिली सुरक्षित,गायब होने का लगा था आरोप

Wed, 09 Aug 2017 03:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 09 Aug 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
jai shanker prasad manuscripts is safe in his native home
पुलिस ने भौतिक सत्यापन कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी - फोटो : अमर उजाला
महाकवि जयशंकर प्रसाद की पांडुलिपियां और अन्य सामान उनके पैतृक आवास में ही सुरक्षित है। मंगलवार को पुलिस ने सराय गोवर्धन स्थित जयशंकर प्रसाद के पुश्तैनी घर पहुंच कर पांडुलिपियां और सामान उनके प्रपौत्र विजय शंकर के पास होने की पुष्टि की और आला अधिकारियों को जानकारी दे दी।
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने परिवार वालों को समझाया कि एक-दूसरे पर आरोप लगाने के बजाय आपसी सहमति से मामले का समाधान करें। हालांकि, महाकवि से जुड़ी धरोहरों को लेकर उनके वंशजों के में रार अभी थमी नहीं है।
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर महाकवि के वंशजों ने शिकायत की थी कि महाकवि की लिखी पांडुलिपियां या तो गायब हो गई हैं या फिर बेच दी गई है। एसएसपी के निर्देश पर मंगलवार को पानदरीबा पुलिस चौकी प्रभारी ने महाकवि के वंशजों को चेतगंज थाने बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चौकी प्रभारी सबको साथ लेकर महाकवि के घर पहुंचे। जांच-पड़ताल में पांडुलिपियां और अन्य सामान बक्से में सुरक्षित मिले। चेतगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि विजय शंकर के पास पांडुलिपियां और सामान सुरक्षित मिले हैं।

इन पांडुलिपियों और सामान को लेकर था संशय

jai shanker prasad manuscripts is safe in his native home
महाकवि जयशंकर प्रसाद के घर से मिला सामान - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय अभिलेखागार नई दिल्ली से मिली कामायनी दो जिल्दों में, कामायनी पर मंगला प्रसाद पारितोषिक दिए जाने का ताम्रपत्र, आंसू (प्रथम सं. - 33 पृष्ठ), इरावती - 125 पृष्ठ, दाशराज्ञ युद्ध - एक कॉपी, तितली (अपूर्ण), लहर के गीत एवं स्फुट कवितायें, ध्रुवस्वामिनी, चंद्रगुप्त (प्रथम संख्या की वह प्रति जिस पर मंचोपयोगी संशोधन किए गए हैं), कामायनी के मुद्रणादेश की प्रूफ प्रतियां, कलम (पारकर डुओफोल्ड), रुद्राक्ष माला, भस्मपात्र, नेपाल नरेश से मिली खुखरी, होम्योपैथिक दवा का डब्बा, चश्मे का लेंस, महाकवि का दांत, महाकवि की दो गंजी, तीन लुंगी, एक दुशाला व एक अंडी, नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा प्रदत्त गुलेरी पदक, सुधाकर पदक, विभिन्न लोगों के पत्र जिनका प्रकाशन प्रसाद के नाम पत्र में हुआ है, महाकवि की कांसे की कटोरी, गिलास व चम्मच।

महाकवि के वंशज दे रहे अलग अलग बयान

jai shanker prasad manuscripts is safe in his native home
महाकवि जयशंकर प्रसाद के घर से मिला सामान - फोटो : अमर उजाला
महाकवि की पांडुलिपियां और अन्य सामान सुरक्षित हैं लेकिन वंशजों के दावे अलग-अलग हैं। महाकवि के प्रपौत्र विजय शंकर ने कहा कि दादा रत्न शंकर प्रसाद ने पांडुलिपियों को सहेज कर रखने के लिए उनसे लिखित में कहा था।

महाशंकर फोर्जरी के आरोपी हैं और उन्होंने चचेरे भाइयों को गुमराह कर पुलिस को गलत सूचना दी। यह भी कहा-जो लोग महाकवि की धरोहरों को बेचकर रुपये कमाना चाहते हैं उनका मंसूबा सफल नहीं होना चाहिए। इस संबंध में मंडलायुक्त को भी अवगत कराया गया है।

उधर, दूसरे प्रपौत्र भव रत्न ने कहा कि परिवार के सारे सदस्योेें के पास महाकवि से जुड़े सामान रहें। या फिर उन्हें भारत कला भवन या दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में रखा जाए मगर किसी एक सदस्य के पास न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed