फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ITI train workers going to Israel Demand for Indian workers 800 take training classes conducted

इस्राइल जाने वाले श्रमिकों को ट्रेनिंग देगा ITI : भारतीय श्रमिकों की डिमांड, 800 लेंगे ट्रेनिंग; चलेगी क्लास

Fri, 25 Oct 2024 09:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा सार्थक पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
सार्थक पांडेय, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Oct 2024 09:07 AM IST
सार

Varanasi News : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान 800 श्रमिकों को शिक्षित कर तैयार करेगा। इस्राइल जाने से पहले अब तक दो बैच में रजिस्ट्रेशन हुए हैं। पहला बैच शुरू हो गया है। श्रमिक भी उत्साही नजर आ रहे हैं। संस्थान के अनुसार, श्रमिकों को प्रतिदिन करीब पांच घंटे प्रशिक्षित किया जाएगा।

विज्ञापन
ITI train workers going to Israel Demand for Indian workers 800 take training classes conducted
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में अब इस्राइल जाने वाले श्रमिकों को रोज पांच घंटे पढ़ाया जाएगा। इसके लिए संस्थान द्वारा श्रमिकों का बैच तैयार किया जा रहा है। पढ़ाने के लिए आईटीआई के दो अध्यापकों की नियुक्ति की गई है जो उन्हें विदेश में काम करने के तरीके, मशीनों और भाषा के बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन


संस्थान की ओर से 800 श्रमिकों को पढ़ाने और ट्रेनिंग दिए जाने की योजना है। पहले श्रमिकों को थ्योरी पढ़ाई जाएगी, इसके बाद इन्हें प्रैक्टिकल के माध्यम से वहां मकान बनाने, टूल के बारे में, वेल्डिंग करने, मशीन बनाने समेत कई कार्यों की जानकारी दी जाएगी। पहला बैच 22 अक्तूबर से शुरू हो गया है, जो छह दिन तक चलेगा, इसके बाद दूसरा बैच 6 नवंबर से शुरू होगा। इसमें 35 श्रमिकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। तीसरे बैच के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है।

विज्ञापन

मिली ये जानकारी
प्रशिक्षक रोशन कुमार ने बताया कि श्रमिकों को रोजाना सुबह 11 बजे से 4 बजे तक ट्रेनिंग दी जाती है। इसके लिए संस्था की ओर से बायोमेट्रिक अटेंडेंस ली जाती है। अगर किसी भी श्रमिक की अटेंडेंस 70 प्रतिशत से कम है तो वह टेस्ट में नहीं बैठ पाएगा। छह दिन की क्लास खत्म होने के बाद उनका टेस्ट लिया जाएगा, जो पास होगा उसी को आगे के दूसरे टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। श्रमिकों की भाषाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, हर श्रमिकों को अंग्रेजी पढ़ने, बोलने और समझने की जानकारी दी जा रही है। 

पहले जब श्रमिक दूसरे देश जाते थे तो उन्हें वहां की भाषा और मशीनों के बारे में सही जानकारी नहीं होती थी, जिसकी वजह से टेस्ट में पास नहीं हो पाते थे। इसको ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने पहली बार इस्राइल जाने वाले श्रमिकों की पढ़ाई और ट्रेनिंग आईटीआई में कराने का फैसला लिया है। ताकि लोगों को परेशानी न हो और वहां सही से काम कर सकें। नवंबर के अंतिम सप्ताह में श्रमिकों का टेस्ट भारत सरकार और इस्राइल के लोग लेंगे। जो उसमें पास होंगे वहीं नौकरी करने जा सकते हैं।

बोले अधिकारी
इस्राइल जाने वाले श्रमिकों को पहली बार पढ़ाने और ट्रेनिंग कराने का काम आईटीआई द्वारा किया जा रहा है। 800 श्रमिकों को ट्रेनिंग कराने का लक्ष्य है, जिससे उनको वहां कोई परेशानी न हो। - मुकेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, करौंदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed