Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   It was in Varanasi that Vivekananda gave the youth the mantra of serving the poor: Prof. Pradhan

बनारस में ही विवेकानंद ने युवाओं को दिया दरिद्रनारायण की सेवा का मंत्र : प्रो. प्रधान

Tue, 13 Jan 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
It was in Varanasi that Vivekananda gave the youth the mantra of serving the poor: Prof. Pradhan
बीएचयू में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ का उत्साह देखने को मिला। कहीं शोभा यात्रा तो कहीं रैलियां निकाली गईं। मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में ‘आज का समय और स्वामी विवेकानंद’ की थीम पर विशिष्ट व्याख्यान हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश प्रधान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने बनारस में ही दरिद्रनारायण की सेवा का मंत्र युवाओं को दिया था। उन्होंने सेवा धर्म के महत्व को स्थापित किया। उनका मानना था कि यदि मनुष्य का निर्माण धर्म नहीं करता, तो वह धर्म भी मुझे स्वीकार्य नहीं है। स्वामी विवेकानंद ने भारतीयता और मानवीयता, दोनों की वकालत की। शिकागो में स्वामी विवेकानंद का भाषण एक रूपक की तरह था। सैकड़ों वर्षों बाद किसी संन्यासी ने समुद्र पार की यात्रा कर विश्व मंच पर भारतीय ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना का परचम फहराया।
विज्ञापन

प्रो. प्रधान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने यूरोप और अमेरिका में स्त्री स्वावलंबन की खूब प्रशंसा की। स्वामी का मानना था कि यूरोप और अमेरिका को भीतर से बदलने के लिए वेदांत के संदेश का पालन करना चाहिए। सिस्टर निवेदिता का मानना था कि स्वामी विवेकानंद का निर्माण तीन चीजों से हुआ था, पारंपरिक अकादमिक ज्ञान, स्वामी रामकृष्ण का सान्निध्य और वर्षों तक भारत का परिभ्रमण। कार्यक्रम में स्नातक के विद्यार्थी रजत चौहान ने स्वामी विवेकानंद पर एक भावपूर्ण गीत की प्रस्तुति दी। मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र के समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने कहा कि स्वामी जी ने सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति पर बल दिया था, जो पूरब का संदेश था पश्चिम के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed