फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   It is essential to integrate Sanskrit's rich tradition of knowledge with modern education: Prof. Chandrakanta Rai

संस्कृत की समृद्ध ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना जरूरी : प्रो. चंद्रकांता राय

Fri, 18 Sep 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
It is essential to integrate Sanskrit's rich tradition of knowledge with modern education: Prof. Chandrakanta Rai
आर्य महिला पीजी कॉलेज के संस्कृत विभाग की ओर से छात्राओं के शैक्षणिक, बौद्धिक और सृजनात्मक विकास के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को पाठचर्या कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं को संस्कृत विषय की पाठचर्या के विभिन्न आयामों, अध्ययन-अध्यापन की नवीन पद्धतियों और विषय की समकालीन प्रासंगिकता की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. जया मिश्रा ने मंगलाचरण से किया। उन्होंने मुख्य अतिथि प्रो. चंद्रकांता राय और छात्राओं का स्वागत करते हुए पाठचर्या की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने संस्कृत पाठचर्या के विभिन्न पक्षों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने परंपरागत ज्ञान और आधुनिक शैक्षिक दृष्टिकोण के समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. नागमणि त्रिपाठी ने महाविद्यालय में संचालित होने वाली कक्षाओं, संस्कृत में रोजगार की संभावनाओं और विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने श्लोक पाठ किया। छात्राओं ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे और संवादात्मक सत्र में सक्रिय सहभागिता की। अंत में डॉ. ऋतु कयाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. पुष्पा त्रिपाठी, डॉ. नागमणि त्रिपाठी, डॉ. ऋतु कयाल, डॉ. अरिमा त्रिपाठी, सुश्री श्रेया सिंह और सुश्री शिवांगी मिश्रा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed