फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investigation start of BHU appointment

बीएचयूः पूर्व कुलपति के कार्यकाल की नियुक्तियों की जांच शुरू, पीएमओ ने विवि प्रशासन से मांगा जवाब 

Sat, 13 Jan 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 13 Jan 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
Investigation start of BHU appointment
BHU - फोटो : file photo
बीएचयू में पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों की प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश पर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो पिछले दिनों भू भौतिकी समेत कई विभागों में नियुक्तियों को लेकर हुई ऑनलाइन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए ही पीएमओ ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


शिक्षकों, कर्मचारियों की नियुक्तियों को लेकर विश्वविद्यालय में लगातार शिकायतें होती रहती हैं। प्रो. त्रिपाठी के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक, छात्र संगठनों की ओर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मानव संसाधन मंत्रालय में शिकायत कर जांच की मांग की गई थी।
विज्ञापन


यहीं नहीं, अपने विदाई समारोह में भी प्रो. त्रिपाठी ने मजबूरी में अयोग्य नियुक्तियां करने की बात स्वीकारी थी। सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री कार्यालय ने ऑनलाइन शिकायतों में उठाई गई आपत्तियों पर विश्वविद्यालय प्रशासन से इस पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब विश्वविद्यालय की ओर से इस पर जवाब देने की तैयारी चल रही है। उधर, आयुर्वेद विभाग में संकायाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रहे विवाद पर सीसीआईएम ने विश्वविद्यालय से कार्रवाई की बात कही है। ऐसा न होने पर मान्यता समाप्त करने की चेतावनी भी पूर्व में जारी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed