फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investigation initiated into the case of a delivery taking place in the open at CHC Viravkot.

Varanasi News: सीएचसी विरावकोट पर खुले में प्रसव मामले की जांच शुरू

Mon, 20 Jul 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Investigation initiated into the case of a delivery taking place in the open at CHC Viravkot.
वाराणसी। जिले में बड़ागांव ब्लॉक के सीएचसी बिरावकोट में खुले में प्रसव कराने के मामले की स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। सीएमओ ने एडिशनल सीएमओ डॉ. निकुंज वर्मा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी हैं। शनिवार को देर शाम डाॅ. निकुंज वर्मा सीएचसी पहुंचे। उन्होंने डयूटी पर तैनात पैरामेडिकल स्टाफ से जानकारी ली। उन्होंने सभी से लिखित जवाब भी मांगा है। इसके अलावा सीएचसी स्तर से टीम को लेकर वह महिला से बातचीत करने पहुंचे लेकिन वहां उससे मुलाकात नहीं हो सकी। सीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि महिला की खुले में डिलीवरी किस परिस्थिति में कराई गई, इसमें किस स्तर पर लापरवाही हुई है, इस बारे में जांच रिपोर्ट का इंतजार है। डॉ. निकुंज वर्मा की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed