फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Investigation committee report prepare action on officers in sonbhdra clash

सोनभद्र नरसंहार : जांच समिति की रिपोर्ट हो रही तैयार, कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

Fri, 26 Jul 2019 07:07 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 26 Jul 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Investigation committee report prepare action on officers in sonbhdra clash
सोनभद्र नरसंहार - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र के घोरावल के उभ्भा गांव में आदर्श सहकारी कृषि समिति की भूमि को लेकर हुए नरसंहार की जांच शुरू हो गई है। समिति के गठन से लेकर अब तक हुई कार्रवाई और इस दौरान तैनात अफसर और राजस्वकर्मियों की बिंदुवार जांच हो रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जांच में अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

विज्ञापन


अभी तक की जांच में उभ्भा और सपही में आदर्श सहकारी कृषि समिति के नाम 1452 बीघा जमीन होने की पुष्टि हो चुकी है। समिति 24 सितंबर 1952 को बनाई गई थी। समिति का कार्य क्षेत्र उभ्भा और सपही गांव में रहा है। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर गौर करें तो अंतिम लेखा परीक्षा 1999-2000 तक ही की गई है।
विज्ञापन


समिति के सैकड़ों बीघे भूमि को लेकर आदिवासियों एवं उसमें सौ बीघे से अधिक जमीन खरीदने वालों के बीच लंबे समय तक विवाद चला। 17 जुलाई को दस लोगों की  हत्या कर दी गई। 28 लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मृतकों के परिजनों और घायलों ने बताया था कि नियमों को दरकिनार कर अधिकारियों ने समिति के नाम भूमि कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं समिति की भूमि विक्रय करने की अनुमति भी दे दी है। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएम ने डीएम को जब से आदर्श सहकारी कृषि समिति बनी है तब से उसके बारे में पूरा रिकॉर्ड तैयार मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

सूत्रों की मानें तो टीमें किस अधिकारी के अनुमति से समिति बनी, किसने समिति की भूमि बेचने की अनुमति दी, समिति के लोगों ने भूमि का विक्रय किसके आदेश पर किया आदि रिपोर्ट तैयार कर रही है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर डीएम के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि उच्चाधिकारियों द्वारा जो रिपोर्ट मांगी जा रही है उसको उपलब्ध कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed