फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International Yoga Day 2024: Yoga schools set up from ghat to schools and colleges

International Yoga Day 2024:घाट से लेकर स्कूल-कॉलेजों तक लगी योग की पाठशाला

Sun, 16 Jun 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2024: Yoga schools set up from ghat to schools and colleges
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को गंगा घाट से लेकर बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संस्कृत विश्वविद्यालय, आईआईटी बीएचयू समेत सभी शिक्षण संस्थानों में सात दिवसीय योग की पाठशाला शुरू हो गई। नमो घाट पर जनप्रतिनिधियों और डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने योग किया। अलग-अलग योग के आसन कर लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम महिला सशक्तीकरण रखी गई है। यही कारण है कि नमो घाट से लेकर अन्य जगहों पर लगे योग शिविरों में महिलाओं की संख्या ज्यादा ही देखने को मिली। महिलाओं ने खुद योगाभ्यास करने के साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि योग के मामले में भारत विश्व गुरु है। भारत ने ही योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया। विधायक नीलकंठ तिवारी, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राम आदि मौजूद रहे। यहां योग प्रशिक्षक अभय यादव, रक्षा कौर, मनीष पांडे ने सभी को योग कराया।
विज्ञापन

उधर, काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. एके त्यागी ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों, कमचारियों और छात्रों को योग को दैनिक जीवन में अपनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, कुलानुशासक प्रो. अमिता सिंह, उपकुलसचिव हरीश चंद आदि मौजूद रहे। महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान के निदेशक डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने संस्थान में छात्रों को योग की शपथ दिलवाई। आईआईटी बीएचयू के जिमखाना में आईआईटीयंस ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यशाला में केंद्रीय तिब्बती उच्च अध्ययन संस्थान सारनाथ की कुलसचिव डाॅ. सुनीता चंद्रा ने विशेष व्याख्यान दिया। कहा कि योग की विकासयात्रा का वर्णन विभिन्न पुस्तकों में प्राप्त होता है। अध्यक्ष प्रो. उपेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए योग एक समग्र साधन के रूप में प्रस्तुत किया गया है। योग महिलाओं की शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक जरूरतों को पूरा करता है। डॉ. मंगला गौरी वी. राव ने स्वागत किया। अंजना त्रिपाठी और केशर ने योगाभ्यास करवाया।

---
आयुर्वेद अस्पताल में डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों ने किया योग
राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल चौकाघाट में भी साप्ताहिक योग शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें प्राचार्य प्रो. शशि सिंह समेत अन्य डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों ने योग किया। इस दौरान निबंध, क्विज की भी शुरुआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed