फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International Women Day: mission shakti movement for women there success story will be on schools wall

अब स्कूल की दीवारें भी बोलेंगी, सफल बेटियों की कामयाबी का किस्सा सुन सकेंगे लोग

Sat, 06 Mar 2021 02:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 06 Mar 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
International Women Day: mission shakti movement for women there success story will be on schools wall
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए चल रही ‘मिशन शक्ति’ की सफलता के लिए शिक्षा विभाग भी जुट गया है। विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली बेटियों की कहानी अब विद्यालय की दीवारें बखान करेंगी, जहां से उन्होंने प्राथमिक पढ़ाई की है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पिछले वर्षों में स्कूल से पढ़कर अपनी मुकाम हासिल कर चुकी बेटियों की जानकारी जुटाई जाएगी।

विज्ञापन


शासन की ओर से बेटियों को एक सुरक्षित समाज, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के तहत कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत अब कामयाब बेटियों की कहानी के जरिए समाज की अन्य बेटियों व विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन


मुहिम के जरिए प्रशासन, चिकित्सा, खेल, अभिनय, शिक्षा, इंजीनियरिंग सहित अन्य क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने वाली बेटियों को उनके प्राइमरी स्कूल में सम्मानित किया जाएगा। स्कूल की दीवारों पर पेंटिंग के जरिए उनकी फोटो के साथ उनकी सफलता की कहानी लिखी जाएगी। शिक्षा विभाग ऐसी पुरातन छात्राओं का पता लगाने के लिए गांव-गांव सर्वे करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को प्रेरित करने के लिए शुरू की गई पहल
वाराणसी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत अलग-अलग विभाग अपनी ओर से योगदान दे रहे हैं। इसी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी सफल बेटियों की कहानी को साझा करने की पहल की है। इससे विद्यार्थियों का उत्साह तो बढ़ेगा ही उन्हें कामयाब बेटियों के व्यक्तित्व से रूबरू भी कराया जा सकता है। ऐसा करने से बच्चे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed