फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   international Women Day darshan in Vishwanath Dham glimpse of empowerment

Women's Day : आज महिलाओं को विश्वनाथ धाम में 15 घंटे तक मिलेंगे दर्शन, सशक्तीकरण की दिखेगी झलक; जानें खास

Sat, 08 Mar 2025 03:29 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 08 Mar 2025 03:29 AM IST
सार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को काशी की कमान आधी आबादी के हाथों में रहेगी। काशी विश्वनाथ धाम में भी इसकी झलक दिखेगी। यातायात व्यवस्था में भी महिलाओं का योगदान रहेगा।

विज्ञापन
international Women Day darshan in Vishwanath Dham glimpse of empowerment
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

International Women Day : इस महिला दिवस को अमर उजाला ने खास बनाया है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन के साथ मिलकर काशी सहित देश-विदेश से आने वाली महिलाओं के 15 घंटे तक दर्शन-पूजन के खास इंतजाम किए हैं। पहली बार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार से सिर्फ महिलाओं की विशेष लाइन बनवाई जा रही है। 

विज्ञापन


इस लाइन के जरिये महिलाएं मंदिर परिसर में जाएंगे और बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन करके आएंगी। मंदिर के सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि शनिवार की सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक महिलाओं को सुगम दर्शन कराएंगे, फिर शाम छह बजे से सुगम दर्शन का सिलसिला शुरू कराया जाएगा, जो शयन आरती यानी रात 11 बजे तक तक चलेगा। 
विज्ञापन


सीईओ ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिहाज से बड़ा फैसला लिया गया है। मातृशक्ति के सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर के हेल्थ बूथ पर महिलाएं हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच करा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण स्थल पर एएनएम लेंगी हीमोग्लोबिन के सैंपल
जिले के सरकारी अस्पतालों के साथ ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने स्वास्थ्य केंद्रों पर शनिवार की सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हीमोग्लोबिन की निशुल्क जांच होगी। रिपोर्ट पंजीकृत मोबाइल फोन पर मिल जाएगी। एडिशनल सीएमओ और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.एके मौर्या ने बताया कि टीकाकरण स्थलों पर भी शनिवार को एएनएम की टीम मौजूद रहेगी। यहां भी हीमोग्लोबिन की जांच होगी।

महिलाओं में 11 और पुरुषों में हीमोग्लोबिन की मात्रा 12 रहना जरूरी
महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 11 ग्राम प्रति 100 एमएल ब्लड और पुरुषों में 12 ग्राम प्रति 100 एमएल ब्लड और उससे अधिक होना चाहिए। इससे कम होने पर एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

स्वस्थ रहने के लिए शरीर में हीमोग्लोबिन का मानक के अनुरूप होना जरूरी है। प्राय: यह देखा जाता है कि पुरुष तो किसी तरह अपने सेहत पर ध्यान देते हैं, लेकिन महिलाएं परिवार के सदस्यों का ख्याल रखने की वजह से अपने सेहत का ख्याल नहीं रख पाती हैं।

आज आठ चौराहों की यातायात व्यवस्था संभालेंगी महिला पुलिसकर्मी
शहर के आठ चौराहों की यातायात व्यवस्था की कमान महिला पुलिसकर्मी और मानव एकेडमी की महिला वालंटियर संभालेंगी। इनमें मालवीय चौराहा लंका, गोदौलिया चौराहा, रथयात्रा चौराहा, मलदहिया चौराहा, लहुराबीर चौराहा, पुलिस लाइंस चौराहा, पांडेयपुर चौराहा और गिलट बाजार चौराहा शामिल है।

एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि महिला दिवस पर अमर उजाला ने खास पहल की है। इसका हिस्सा यातायात पुलिस बनी है। हर चौराहे पर चार-चार महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पांच-पांच महिला वॉलंटियर भी रहेंगी। महिला पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था का संचालन कैसे कर रही हैं और उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं आ रही, निरीक्षण कर इसे देखा जाएगा। एडीसीपी ट्रैफिक ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिहाज से यह पहल का सकारात्मक है। इसका समाज सार्थक संदेश में जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed