फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International skating rink will be built at cost of 1.20 crores in varanasi

Sports News: नोएडा के बाद काशी में 1.20 करोड़ की लागत से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग रिंक, खासियत जान लें

Tue, 13 May 2025 02:57 PM IST
प्रगति चंद नीलांबुज तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
नीलांबुज तिवारी, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 13 May 2025 02:57 PM IST
सार

Varanasi News: नोएडा के बाद बरेका में 1.20 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्केटिंग रिंक बनेगा। जिससे 200 मीटर लंबे फूल पैराबोलिक रिंक पर फ्लड लाइट में मैच होंगे। 

विज्ञापन
International skating rink will be built at cost of 1.20 crores in varanasi
बरेका में स्केटिंग करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा के बाद पूर्वांचल का पहला फुल पैराबोलिक सिंथेटिक रिंक बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में बनेगा। बरेका प्रशासन ने एक करोड़ 20 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद सिंथेटिक रिंक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सिविल विभाग टेंडर की प्रक्रिया में जुट गया है। ओलंपिक साइज के सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण बरेका फुटबॉल मैदान के पास होगा। आठ मीटर चौड़ा रिंक फुल पैराबोलिक होगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। 

विज्ञापन


मैदान पर खिलाड़ियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम के अलावा शौचालय का निर्माण भी होगा। रिंक के चारों ओर ऊंची दीवार बनाई जाएगी। रात में मैच के लिए चार फ्लड लाइट पोल लगाए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर प्रस्तावित रिंक पर स्केटिंग, हॉकी समेत पांच खेल होंगे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; IIT BHU: आईआईटी में बनेगी शोध पीठ, पढ़ाएंगे विश्व के शीर्ष प्रोफेसर; 60 साल पुराने छात्र ने दिए दो करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


स्केटिंग संघ के सचिव मोहम्मद इसराइल ने बताया कि इस पर इन-लाइनल हॉकी, रोलर स्केटिंग हॉकी, रोलर डर्बी, इन लाइन फ्री स्टाइल, क्लासिक स्लेम जैसे खेल होंगे। इस पर ओलंपिक में शामिल स्केट बोर्ड का भी प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।

क्या होता है फूल पैराबोलिक रिंक

अंतरराष्ट्रीय मुकाबले फूल पैराबोलिक रिंक पर होते हैं। रिंक में कर्व (मोड़) का बाहरी हिस्सा ऊंचा और केंद्र की ओर झुका होता है। इससे स्केटिंग करते तेजी से आ रहे खिलाड़ी पर खिंचाव महसूस नहीं होता। वह तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं।

अधिकारी बोले
अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त ओलंपिक साइज का सिंथेटिक रिंक बरेका में बनेगा। इससे वाराणसी के युवा खिलाड़ियों को स्केटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। -राजेश कुमार जनसंपर्क अधिकारी बरेका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed