IIT BHU: आईआईटी में बनेगी शोध पीठ, पढ़ाएंगे विश्व के शीर्ष प्रोफेसर; 60 साल पुराने छात्र ने दिए दो करोड़
Varanasi News: आईआईटी में शोध पीठ बनेगी। 60 साल पुराने छात्र ने दो करोड़ रुपये दान दिए। आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन की ओर से इस दान की घोषणा की गई है।
विस्तार
आईआईटी बीएचयू को 60 साल पुराने छात्र की ओर से दो करोड़ रुपये का दान मिला है। इस धनराशि से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग में एक पीठ डॉ. हीरा फोतेदार स्थापित की जाएगी। जहां विश्व के शीर्ष प्रोफेसर पढ़ाएंगे। इस पीठ में अंतर-विषयक अनुसंधान को बढ़ावा देने और आईआईटी बीएचयू को पदार्थ विज्ञान के मामले में दुनिया में उच्च दर्जा दिलाने का काम किया जाएगा।
डॉ. फोतेदार नाम से पहले से ही एक स्कॉलरशिप की शुरुआत की जा चुकी है। आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन की ओर से इस दान की घोषणा की गई है। इस पीठ में डॉ. हीरा के साथ ही उनकी पत्नी पेट्रिसिया फोतेदार का भी नाम जोड़ा गया है।
इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मासूम की मौत, तीन घायल; नाराज लोगों ने किया सड़क जाम
1966 में कश्मीर से काशी आए डॉ. हीरा ने आईआईटी बीएचयू से पीजी किया। इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन से पीएचडी की। वह लगातार इंडस्ट्री और एकेडमिक्स से जुड़कर काम करते रहे।
इसे भी पढ़ें; Indian Army: गांव में मिलेगा सैनिक बनने का प्रशिक्षण, 54 साल बाद पूर्व सैनिक देंगे सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग
पिछले 50 साल में कई स्कॉलरशिप की शुरुआत करा चुके हैं। इसमें अमेरिका और भारत दोनों देश है। एटॉन कॉरपोरेशन के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। इंडो अमेरिकन कश्मीर फोरम भी स्थापित किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.