फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International hockey match will be played in BHU AstroTurf inaugrated

अब BHU में भी होंगे अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच, नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ पर खेला गया पहला मैच

Fri, 01 Jun 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 01 Jun 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
International hockey match will be played in BHU AstroTurf inaugrated
कैंपस के एंफीथिएटर खेल मैदान पर नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ हाकी ग्राउंड का कुलपति ने किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब काशी हिंदू विश्वविद्यालय(बीएचयू)  में भी अंतरराष्ट्रीय हाकी मुकाबले हो सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय के एंफीथिएटर मैदान पर एस्ट्रोटर्फ हाकी ग्राउंड तैयार हो गया है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाए गए इस एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड का गुरुवार को कुलपति ने प्रो. राकेश भटनागर ने उद्घाटन किया। उसके बाद मालवीय एकेडमी और साई के बीच मैत्री मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


एंफीथिएटर खेल मैदान पर विश्वविद्यालय की ओर से यह एस्ट्रोटर्फ 6.33 करोड़ की लागत से बिछाई गई है। कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने इसके उद्घाटन के मौके पर कहा कि यह हाकी खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल-इंटरनेशनल हाकी मुकाबले एस्ट्रोटर्फ  पर ही होते हैं। यहां एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर नवोदित हाकी प्रतिभाएं खुद को नेशनल, इंटरनेशनल मुकाबलों के लिए तैयार कर सकेंगी।


बीएचयू क्रीड़ा परिषद के सचिव बीसी कापड़ी ने बताया कि विश्वविद्यालय के नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ हाकी ग्राउंड पर अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए इंटरनेशनल हॉकी के अधिकारियों ने भी हरी झंडी दे दी है। बीएचयू उत्तर प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है, जिसका खुद का एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed