{"_id":"6776a68c1d52b7f1920c961e","slug":"international-footballer-imran-ali-dead-buried-in-banaras-undergoing-treatment-in-mumbai-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : इंटरनेशनल फुटबाॅलर इमरान अली नहीं रहे..., बनारस में हुए सुपुर्द-ए-खाक; मुंबई में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : इंटरनेशनल फुटबाॅलर इमरान अली नहीं रहे..., बनारस में हुए सुपुर्द-ए-खाक; मुंबई में चल रहा था इलाज
Thu, 02 Jan 2025 08:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 02 Jan 2025 08:16 PM IST
सार
Varanasi News : पूर्व इंटरनेशनल फुटबाॅलर इमरान अली के निधन की सूचना मिलते ही वाराणसी ही नहीं पूरे देश के खिलाड़ियों में शोक की लहर दाैड़ गई। खेल से जुड़े संगठनों ने भी शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इंटरनेशनल फुटबाॅलर इमरान अली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व इंटरनेशनल फुटबाॅलर इमरान अली का निधन मुंबई में हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। वे मूलत: बनारस के शिवपुर के रहने वाले थे। गुरुवार को शिवपुर स्थित कब्रिस्तान में देर शाम उनका सुपुर्द-ए-खाक हुआ। इमरान अली इंटरनेशनल फुटबाॅल खिलाड़ी मुश्ताक अली के छोटे भाई थे।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर लालपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी पर खेली जा रही अंतर मंडली सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में कानपुर बनाम देवी पाटन के मैच के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मरहूम इमरान अली की याद में दो मिनट का मौन धारण किया गया।
विज्ञापन
इस दाैरान खिलाड़ियों ने उनकी आत्मा को शांति के लिए दुआएं की। उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ एवं खेल कार्यालय ने इस घटना पर अपनी संवेदना जताई है।
इमरान 1983 में स्पोर्ट्स हाॅस्टल लखनऊ के लिए चयनित हुए थे। यहां से उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत की और फलक तब अपना नाम राैशन किया। इरशाद अहमद के नेतृत्व में राणा अनवर, अयूब शाह, चितहर प्रसाद, विनोद कन्नाैजिया, शमसीर रजा, अंकित गुप्ता और जयराम यादव आदि लोगों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन