फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   International cricket stadium to be built in the district at a cost of 95 crores

95 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

Fri, 27 May 2022 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
International cricket stadium to be built in the district at a cost of 95 crores
खेल विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को जमीन खरीदने के लिए मुख्यमंत्री योगी ने बजट में 95 करोड़ रुपये की घोषणा की। इधर, राजातलाब तहसील में राजस्व विभाग की ओर से जमीन की तलाश की जा रही है। सिगरा स्टेडियम को छोड़ जिले में एक भी मैदान नहीं है जहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच हो सके। साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। जिले में एक दर्जन से ज्यादा निजी क्रिकेट एकेडमी के अलावा शिवपुर, बरेका, बीएचयू, सिगरा स्टेडियम, लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मैदान में क्रिकेटर अभ्यास करते हैं। इसके अलावा यहां जिला और मंडल स्तर की प्रतियोगिताएं होती हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट के लिए जिले में कोई स्टेडियम नहीं था। भारतीय टीम में शामिल होने के लिए कानपुर, लखनऊ और दिल्ली जाना पड़ता था। बनारस में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनेगा तो तैयारी का लाभ मिलेगा। - मोहम्मद सैफ, क्रिकेटर रणजी ट्राफी
विज्ञापन

पूर्वांचल के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। संसाधन और सुविधाओं के अभाव में कई प्रतिभावान खिलाड़ियों के हुनर को उड़ान नहीं मिल पाती। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण से बनारस क्रिकेट का हब बनकर उभरेगा। - शुभम चौबे, विजय हजारे ट्राफी खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल के क्रिकेटरों को अभी उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के निर्माण से क्रिकेट का माहौल बदलेगा। भविष्य के क्रिकेटरों को बेहतर सुविधा और प्रशिक्षण मिलने की उम्मीद है। - सैफी अहमद, पूर्व क्रिकेटर
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बड़े क्रिकेटरों को देखने का मौका मिलेगा। स्टेडियम में भविष्य के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी जो कोलकाता, मुंबई और दिल्ली जैसे महानगरों के स्टेडियमों में मिलती है। - मृत्युंजय त्रिपाठी, पूर्व क्रिकेटर, इंडिया टीम

वर्जन
खेल विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम बनाने की योजना है। इसके लिए राजातालाब तहसील में राजस्व विभाग की ओर से करीब 32 एकड़ भूमि की तलाश की जा रही है। - आरपी सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed