{"_id":"5a3955104f1c1bf4688c239a","slug":"international-cargo-start-tomorrow-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस का लंगड़ा आम जाएगा दुबई, अंतरराष्ट्रीय कार्गो की आज से शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस का लंगड़ा आम जाएगा दुबई, अंतरराष्ट्रीय कार्गो की आज से शुरुआत
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित कार्गो टर्मिनल से बुधवार से वाराणसी से सीधे दुबई कार्गो सुविधा शुरू हो रही है। इसका उद्घाटन अपेडा (कृषि और प्रसंस्कृत उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) के चेयरमैन देवेंद्र कुमार सिंह करेंगे।
कार्गो सुविधा शुरू होने से इलाहाबाद का अमरुद, बनारसी लगड़ा आम और पूर्वांचल की साग सब्जियों को दुबई आसानी से भेजा जा सकेगा। फिलहाल एयर इंडिया के विमान से सामान को सीधे शारजाह भेजा जाएगा।
जहां से दुबई की दूरी बहुत कम है। इस सेवा के शुरू होने से यूएई के अन्य देशों से भी सीधा जुड़ाव होगा। अन्य देशों में भी पूर्वांचल की साग-सब्जियां भेजी जा सकेंगी। इसके लिए कस्टम एयरलाइंस, सुरक्षा एजेंसी पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया अंतराष्ट्रीय कार्गो की शुरुआत होने से अब यहां से फल-सब्जियां आसानी से विदेश जा भेजी जा सकेंगी। इससे पूर्वांचल के किसानों को लाभ होगा।