फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   international cargo service start at varanasi airport

बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्गो सेवा का शुभारंभ, पहले दिन दुबई भेजी गई ये सब्जियां

Wed, 20 Dec 2017 11:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 20 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
international cargo service start at varanasi airport
आयात-निर्यात होगा आसान, किसानों और व्यापारियों को मिलेगा लाभ - फोटो : twitter
वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित कार्गो टर्मिनल से बुधवार को अंतरराष्ट्रीय कार्गो सेवा का शुभारंभ हुआ। पहले दिन डेढ़ टन मटर और हरी मिर्च स्पाइस जेट एयरलाइन के विमान से दुबई भेजी गई। इस सेवा के शुरू होने से पूर्वांचल के कारोबारियों, उद्यमियों और किसानों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


वाराणसी से दुबई के बीच कार्गो सेवा का उद्घाटन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के चेयरमैन देवेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अब पूर्वांचल से आयात-निर्यात आसानी से हो सकेगा, जिसका लाभ किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन


फल और सब्जियां का उत्पादन बढ़ाएं लेकिन गुणवत्ता का भी ख्याल रखें। अच्छी गुणवत्ता के बल पर हम उत्पाद का चौगुना दाम पा सकते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि अच्छे बीज से वैज्ञानिक ढंग से खेती करें और बैक्टीरिया रहित उत्पादन करें तभी हम सफल होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वनस्पति संगरोध केंद्र की स्थापना होने से किसानों को सहूलियत होगी, क्योंकि यहां से प्रमाणित होने पर अपने उत्पाद को विश्व के किसी भी कोने में भेज सकते हैं।

किसानों की पैक हाउस की मांग पर मुख्य अतिथि ने कहा कि एपीडा (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) पैक हाउस के लिए एक करोड़ रुपए की मदद देने को तैयार है। यही नहीं, किसानों को अच्छे किस्म के बीज व प्रशिक्षण देने और उनके उत्पाद की मार्केटिंग कराने की भी तैयारी है।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर वनस्पति संगरोध केंद्र की हुई स्थापना

international cargo service start at varanasi airport
बाबतपुर एयरपोर्ट
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से जुड़े लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट परिसर में वनस्पति संगरोध केंद्र की स्थापना के अवसर पर बुधवार को नई दिल्ली कीट विज्ञान की सहायक निदेशक सुनीता पांडेय ने कहा कि इस केंद्र की स्थापना किसानों की आमदनी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सौजन्य से पूर्वांचल के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सब्जियों एवं अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात को हरी झंडी मिलने के बाद वनस्पति संगरोध केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहीं थी।

उन्होंने कहा कि संगरोध केंद्र खुलने से कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए सबसे आवश्यक ‘फाइटो सैनिटरी प्रमाणपत्र’ निर्यातकों को आसानी से प्राप्त होगा। इस प्रमाण पत्र के मिलने के बाद किसानों का उत्पाद विश्व के किसी भी देश में भेजा जा सकता है। इस अवसर पर पादप स्वच्छता प्रमाण पत्र निर्यातक इलाइट ओसीयनिक ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड को प्रदान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed