{"_id":"5ea87be18ebc3e903e719860","slug":"international-basketball-player-pratima-learns-many-recipes-in-lockdown-wife-of-cricketer-ishant-sharma-sweating-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा ने Lockdown में सीखी कई रेसिपी, घर में ही पसीना बहा रही क्रिकेटर ईशांत शर्मा की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा ने Lockdown में सीखी कई रेसिपी, घर में ही पसीना बहा रही क्रिकेटर ईशांत शर्मा की पत्नी
Wed, 29 Apr 2020 12:24 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
घर पर प्रतिमा सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन का समय सभी लोग कुछ ना कुछ करने में लगे हुए हैं। कोई कुछ नया सीख रहा है तो कोई कुछ नया रच रहा है। खिलाड़ियों की तो बात ही निराली है। लॉकडाउन में भी उनका वर्कआउट उसी तरह से जारी है। हम बात कर रहे हैं क्रिकेटर इशांत शर्मा की पत्नी और अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह की। प्रतिमा इन दिनों अपने मायके में ही लॉकडाउन का लुत्फ उठा रही हैं।
विज्ञापन
वह घर में ही खूब जमकर वर्कआउट कर रही हैं और इसमें उनकी मदद हप्पू सिंह यानी उनका पालतू कुत्ता भी कर रहा है। नई दिल्ली रहने वाली प्रतिमा 15 मार्च को मम्मी-पापा से मिलने आईं थी। एक हफ्ते बाद ही लॉकडाउन की घोषणा हो गई और वह दिल्ली नहीं लौट पाईं। प्रतिमा दिन की शुरुआत योग से करती हैं। इसके साथ ही वह पापा-मम्मी को डेढ़ घंटे तक योग और प्राणायाम कराती हैं।
विज्ञापन
प्रतिमा और उनके छोटे भाई विक्रांत शाम को दो घंटे तक वर्कआउट करते हैं। उनका पालतू कुत्ता हप्पू सिंह भी भाग-दौड़ करता है। प्रतिमा को खाना बनाने में तनिक भी रुचि नहीं रही है। लेकिन लॉकडाउन में उन्होंने मां उर्मिला सिंह से कई सारे व्यंजन बनाना सीख लिया है। प्रतिमा का कहना है कि लगातार घर में रहने से तनाव की समस्या हो सकती है। ऐसे में आधा घंटे का योगासन लाभप्रद रहेगा।
विज्ञापन