{"_id":"684b29f7bca4d69c8903eaad","slug":"interceptor-line-will-be-laid-on-both-sides-to-stop-sewer-in-varuna-varanasi-news-c-20-vns1056-1018715-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वरुणा में सीवर रोकने के लिए दोनों किनारों पर बिछेगी इंटरसेप्टर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वरुणा में सीवर रोकने के लिए दोनों किनारों पर बिछेगी इंटरसेप्टर लाइन
विज्ञापन
जल निगम ने बनाई कार्ययोजना, जल्द शुरू होगा काम माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। वरुणा में गिरने वाले सीवर को रोकने के लिए दोनों किनारों पर इंटरसेप्टर लाइन बिछाई जाएगी। जिसे एसटीपी की पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा। जल निगम ने कार्ययोजना बनाई है। पूर्व में वरुणा कॉरिडोर के दौरान जो पाइपलाइन बिछाई गई थी, वह कई जगहों से टूट फूट गई है। वरुणा के दोनों किनारों को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। जल निगम के अधिकारियों से हुई चर्चा के बाद तय हुआ है कि इंटरसेप्टर लाइन को एसटीपी से जोड़ा जाएगा ताकि एक बूंद भी गंदा पानी वरुणा में न गिरे। नदी में गंदा पानी गिरने से रोकने के लिए ड्रेनेज बाईपास बनाना होगा। गंदा पानी बाईपास में जाएगा, जहां पर इसे ट्रीट कर दोबारा इस्तेमाल के लिए खेतों और अन्य कामों में भेजा जाएगा। पानी पूरी तरह से साफ हो जाएगा तो यहां पर पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा ताकि पर्यटकों की संख्या बढ़े। पहले चरण में वरुणा की गंदगी को साफ करना है। इसके बाद सुंदरीकरण का कार्य होगा। जल निगम के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि वरुणा किनारे इंटरसेप्टर लाइन बिछेगी जिसे एसटीपी से जोड़ा जाएगा।