फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   intelligence department montering people coming from gulf country

खाड़ी देश से आजमगढ़ आने वालों पर खुफिया विभाग रख रहा नजर नजर

Fri, 10 Nov 2017 06:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 10 Nov 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
intelligence department montering people coming from gulf country
संदिग्ध आतंकी अबूजैद
आजमगढ़ निवासी आईएसआई के संदिग्ध आतंकी अबूजैद की गिरफ्तारी होने के बाद से ही गंभीरपुर थाना क्षेत्र के  छाऊ गांव सहित आसपास के गांव के गतिविधियों पर जहां खुफिया विभाग नजर रखे हुए हैं। वहीं खाड़ी देश से जल्द आने और जाने वालों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में एसटीएफ, एटीएस की टीम के अलावा स्थानीय पुलिस भी सक्रिय है। इसके चलते क्षेत्र के लोग दहशत के साए में जी रहे हैं। आलम यह है कि क्षेत्र के जिस चट्टी-चौराहों पर हमेशा गुलजार रहा करता था। वहां शाम होने के बाद सियापा छा जा रहा।
विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव निवासी अलाउद्दीन एटीएस लखनऊ के बुलाने पर वहां गए थे और अपने पुत्र अबूजैद का सामान लेकर घर चले गए। गुरुवार को अलाउद्दीन के दरवाजे पर लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पहुंचने वाला हर किसी ने न्याय और कानून पर भरोसा जताया। अलाउद्दीन ने बताया कि अबूजैद की गिरफ्तारी के बाद उसे मुंबई एयरपोर्ट पर लेने गए उसके पांच रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए मुंबई में बुलाया गया था। यह लोग अभी भी सुबह दस बजे पुलिस के ठिकाने पर पहुंच जाते हैं। वहां इनसे पूछताछ होती है फिर शाम को घर लौट आते हैं। यह क्रम लगातार जारी है। 

इनपुट के आधार पर हो रही कार्रवाई

intelligence department montering people coming from gulf country
Terrorist - फोटो : google
बता दें कि दिल्ली के बाटला एनकाउंटर के बाद से ही सरायमीर, संजरपुर, नंदाव आदि के नौ संदिग्ध अभी भी फरार हैं। जिनकी विभिन्न जांच एजेंसियों को तलाश है। बीते कुछ माह से मामला बिलकुल शांत चल रहा था।

इसी बीच मुंबई हवाई अड्डे से अबुजैद की गिरफ्तारी होने के बाद यह क्षेत्र पुन: जहां सूर्खियों में आ गया। अबूजैद के गांव से ही मिली सूचना के आधार पर निजामाबाद थाना क्षेत्र के कुजियारी गांव निवासी चार लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें से तीन लोगों को छोड़ दिया गया।

जबकि एक अभी भी पुलिस के कब्जे में है। खुफिया विभाग क्षेत्र के उन लोगों पर नजर रखे हुए है। जो जल्द ही खाड़ी देश से लौटे हैं या फिर जल्द वहां गए हुए हैं। कुजियारी गांव में हुई पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र के लोग भय और दहशत के साये में जी रहे हैं।

क्षेत्र के ज्यादातर गांव और चट्टी-चौराहों पर शाम होते ही सियापा छा जा रहा। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि एटीएस, खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ पुलिस भी सक्रिय रहते हुए प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रख रही है। जो-जो इनपुट मिल रहा। उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed