फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Instead of putting it in the ATM, absconding with 6.31 lakh

एटीएम में डालने के बजाए 6.31 लाख लेकर फरार

Sun, 13 Jun 2021 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Instead of putting it in the ATM, absconding with 6.31 lakh
वाराणसी। एक कंपनी के दो कर्मचारी एटीएम में डालने के लिए मिले छह लाख 31 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। कंपनी के प्रबंधक ने दोनों पर धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की दो टीमें दोनों की तलाश में दबिश दे रही है। कंपनी ने ऑडिट के जरिए यह घोटाला पकड़ा है।
विज्ञापन

सीएमएस इंफोसिस्टम लिमिटेड कंपनी के मैनेजर बृजेश सिंह ने सिगरा थाने में तहरीर देकर बताया कि सोयेपुर गांव का मयंक सिंह और प्रतापगढ़ जिले के महिमापुर गांव का अभिषेक मिश्रा बतौर कस्टोडियन काम करते थे। दोनों का मुख्य काम एटीएम में कैश लोड करना था। दोनों कर्मचारियों ने एटीएम में कैश डालने के दौरान 22 मार्च से 2 अप्रैल के बीच छह लाख इकतीस हजार सात सौ रुपये हड़प लिए। एटीएम ऑडिट रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ तो जांच कराई गई। इसमें गड़बड़ी उजागर हुई। सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि कंपनी की ओर से दोनों कर्मचारियों के गबन से संबंधित कागजात उपलब्ध कराए गए हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed