{"_id":"5b55b2cd4f1c1ba61f8b4b50","slug":"inspector-and-two-constable-suspended-on-complaint-of-illegal-recovery-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसः अवैध वसूली की शिकायत पर चौकी प्रभारी व दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः अवैध वसूली की शिकायत पर चौकी प्रभारी व दो सिपाही निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 23 Jul 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
बनारस के रामनगर थाना अंतर्गत सूजाबाद चौकी प्रभारी बृजेश कुमार सिंह और कांस्टेबल रणविजय राय व रामजी सिंह को एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने रविवार को निलंबित कर दिया। दरोगा और दोनों सिपाहियों के खिलाफ यह कार्रवाई वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोप में की गई है। तीनों के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस चौकी सूजाबाद के पिकेट पर रात में वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। शिकायत की तस्दीक करने के लिए रात में सीओ क्राइम ने औचक निरीक्षण किया गया तो सूजाबाद पुलिस चौकी प्रभारी और दोनों सिपाही वाहनों से वसूली करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए। तीनों को निलंबित कर उनके खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी ने कहा कि अवैध वसूली की जांच के लिए डिप्टी एसपी रोजाना रात में औचक निरीक्षण कर रहे हैं। जो भी पुलिसकर्मी अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई में देर नहीं की जाएगी।