फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inquisitors left for daughter education and took a pledge to conserve water

बेटी पढ़ाओ और जल संरक्षण का संकल्प ले रवाना हुए जिज्ञासु

Fri, 17 Dec 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Inquisitors left for daughter education and took a pledge to conserve water
विहंगम योग संत समाज के 98वें वार्षिकोत्सव से जिज्ञासु बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण सहित पांच संकल्पों को लेकर रवाना हुए। आचार्य स्वतंत्रदेव महाराज एवं संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने जिज्ञासुओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए हुए पांच संकल्पों को पूर्ण करने का संकल्प दिलाया। जिज्ञासु संकल्प लेने के बाद अपने-अपने गंतव्य को रवाना होते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वर्वेद महामंदिर धाम उमरहां में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में आयोजित विहंगम योग संत समाज के 98वें वार्षिकोत्सव का समापन हुआ। धाम क्षेत्र में तीन दिनों तक स्वर्वेद की अमृत ज्ञान गंगा बहती रही और सभी भक्त संकल्प के बाद दर्शन कर अपने गंतव्य स्थान को रवाना होते रहे। रवाना होने से पहले शिष्यों ने सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव महाराज एवं संत प्रवर विज्ञान देव महाराज के समक्ष अपने दोनों हाथ उठाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए संकल्प बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, सेवा तथा सद्गुरु के बताएं संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने 14 दिसंबर की सभा के दौरान बेटी पढ़ाओ और बेटियों का स्किल डेवलपमेंट करने के लिए सक्षम लोगों से बेटियों को गोद लेने का आह्वान किया था। इसके अलावा पीएम ने जल संरक्षण, सेवा, स्वच्छता और आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने का भी संकल्प दिलाया था। विहंगम योग समाज के अनुयायियों के विदा होने के बाद वाराणसी गाजीपुर गोरखपुर एनएच पर भारी भीड़ जमा हो गई। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी व चिरईगांव चौकी प्रभारी राहुल मौर्य पुलिस कर्मियों के साथ उन्हें रवाना करते रहे। आयोजन में उत्तर प्रदेश के साथ गुजरात, महाराष्ट्र, बंगाल, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, असम आदि प्रदेशों से लगभग डेढ़ लाख की संख्या में विहंगम योग के अनुयायी साधक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मोद्धार का सर्वोत्तम साधन है भक्ति
सदगुरु आचार्य स्वतंत्र देव महाराज ने कहा कि आत्मोद्धार का सर्वश्रेष्ठ साधन है भक्ति। लेकिन आज की भक्ति अज्ञान, आडंबरयुक्त जड़ भक्ति है। जड़ भक्ति से ऊपर उठकर भक्ति के चेतन पथ पर अग्रसर होने की आवश्यकता है। अधिकांश व्यक्तियों का जीवन अविद्या एवं अंधकार में व्यतीत हो रहा है। विहंगम योग ही विशुद्ध चेतन भक्ति है। जिसमें साधक संपूर्ण विकारों को त्याग कर आतंरिक शुद्ध स्वरूप की प्राप्ति कर लेता है। उन्होंने कहा कि जैसे कमल का पत्ता जल से ही उत्पन्न होता है और जल में ही रहता है पर वह जल से लिप्त नहीं होता। ऐसे ही एक विहंगम योगी संसार में रहते हुए संसार के कार्यों को करते हुए भी इससे निर्लिप्त रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed