फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Innovations in rice will reach Asian countries

Varanasi News: चावल में हुए नवाचार एशियाई देशों में पहुंचेगा

Sat, 13 Apr 2024 03:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Innovations in rice will reach Asian countries
वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के स्थित दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आइसार्क) में असम कृषि विश्वविद्यालय जोरहाट के कुलपति डॉ. विद्युत चंदन डेका और उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय कृषि विपणन निगम (नेरामेक) के प्रबंध निदेशक राजीव अशोक ने शुक्रवार को इरी के वाराणसी शाखा का दौरा किया। उन्होंने यहां तैयार धान के उच्च गुणवत्ता पूर्ण किस्मों के विकास व प्रजनन, बीज प्रणाली, मूल्य शृंखला प्रस्तावों और बीज व्यवस्था, प्राकृतिक प्रबंधन तकनीक, क्षमता निर्माण को देखा और जानकारी ली। कुलपति ने वैज्ञानिकों से क्रियान्वित असम एग्री-बिज़नस एंड रूरल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट (अपार्ट) में किए गए सहयोग की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, स्पीड ब्रीड सुविधा और अन्य कृषि सुविधाओं के बारे में भी जाना। उन्होंने कहा कि असम में 50 फीसदी से अधिक चावल किसान मशीनीकृत उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि वाराणसी शाखा के जरिये इरी के नवाचार दक्षिण एशिया एवं दक्षिण पूर्वी एशिया के देशों तक पहुंचे। डॉ. डेका ने कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू के निदेशक और आईआईवीआरशाहंशाहपुर के निदेशक डॉ. एसवीएस राजू से भी मुलाकात की। कृषि और संबद्ध विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, अनुभव साझा करने और आपसी विकास और उन्नति पर चर्चा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed