{"_id":"5ea1666c8ebc3e906e127a3e","slug":"injection-after-man-death-police-beaten-ward-boy-in-hospital-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवक की मौत के बाद लगाया इंजेक्शन, ग्रामीणों ने वार्ड बॉय को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवक की मौत के बाद लगाया इंजेक्शन, ग्रामीणों ने वार्ड बॉय को पीटा
Thu, 23 Apr 2020 03:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 23 Apr 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मृत युवक को इंजेक्शन लगाने से भड़के ग्रामीणों ने वार्ड बॉय को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पीएचसी पर हंगामा शुरू हुआ तो पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले युवक को हिरासत में लिया और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन
बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के देवड़िया निवासी मुन्ना खरवार(35) दिव्यांग है। वह एक माह से अस्वस्थ था और अपना इलाज नगरा के एक निजी चिकित्सक के यहां करा रहा था।
विज्ञापन
बुधवार की शाम उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे लेकर नगरा पीएचसी पर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि दिव्यांग के दम तोड़ने के बाद वार्ड बॉय ने उसे इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
मरने के बाद इंजेक्शन लगाते देख परिजन गुस्सा हो गए और एक युवक ने उसको थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पीएचसी पर हंगामा शुरू हो गया, इसकी सूचना पुलिस को हुई तो अस्पताल पर पहुंची। पुलिस ने थप्पड़ मारने वाले यवुक को हिरासत में ले लिया और दिव्यांग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
