फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Initiative of students of BHU 40 types of artifacts made from 60 kg of scrap

बीएचयू के छात्रों की पहल: 60 किलोग्राम कबाड़ से बना रहे 40 तरह की कलाकृतियां, सॉलिड वेस्ट का होगा निदान

Sun, 17 Apr 2022 06:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Apr 2022 06:59 PM IST
सार

बीएचयू के विजुअल आर्ट्स फैकल्टी के छात्रों की पहल सॉलिड वेस्ट का निदान करेगी। 40 छात्रों की टीम करीब 60 किलो कबाड़ 40 तरह के आर्ट वर्क और पब्लिक यूटिलिटी की चीजें तैयार कर रही है।

विज्ञापन
Initiative of students of BHU 40 types of artifacts made from 60 kg of scrap
कबाड़ से बनी कलाकृति - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

 कबाड़ से बनी कलाकृतियां पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विजुअल आर्ट्स फैकल्टी के छात्रों की पहल सॉलिड वेस्ट का निदान करेगी। 40 छात्रों की टीम करीब 60 किलो कबाड़ 40 तरह के आर्ट वर्क और पब्लिक यूटिलिटी की चीजें तैयार कर रही है।

विज्ञापन


विजुअल आर्ट्स फैकल्टी स्थित अभिकल्प नवप्रवर्तन केंद्र में आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला में छात्रों ने लोहा, लकड़ी और प्लास्टिक कचरे से बच्चों के खिलौने, सजावट के सामान और दैनिक उपयोग की कई चीजें तैयार की हैं।  अभिकल्प नवप्रवर्तन केंद्र के कोआर्डिनेटर डॉ. मनीष अरोड़ा ने बताया कि उनकी टीम छात्रों के साथ ही कूड़ा बीनने वाले लोगों को भी इस आर्ट वर्क का प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन


इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा और उनकी आय का जरिया तैयार होगा। कार्यशाला में दस कलाकार प्रतिभागियों को स्क्रै प आर्ट की ट्रेनिंग भी दे रहे हैं। स्क्रैप मेटल, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट जैसे कबाड़ मैटेरियल से उपयोगी और आकर्षक कलाकृतियां तैयार हो रही हैं। इन सब आर्ट वर्क को 27 अप्रैल को इंटरनेशनल डिजाइन-डे  पर संस्थान की गैलरी में सजाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लाख में बेचा गया कबाड़ से बना घोड़ा

बीएचयू के शोध छात्र सौरभ सिंह की ओर से चलाई जा रही कार्यशाला में हर प्रतिभागी को एक-एक कलाकृति तैयार करनी है। हाल ही में सौरभ ने हैदराबाद स्थित रामोजी राव फिल्म सिटी में कबाड़ से घोड़ा बनाया था, जिसे पांच लाख रुपए में फिल्म सिटी हैदराबाद को बेचा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed