फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Initiative of Ganga Shodh Kendra BHU, people are putting the rituals of Ganga conservation

बीएचयू के महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र की पहल, लोगों में डाला जा रहा गंगा संरक्षण का संस्कार

Fri, 13 Mar 2020 08:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 13 Mar 2020 08:25 PM IST
सार

  • 400 गंगा मित्र और 15 हजार जल संरक्षकों की टीम कर रही काम
  • सामनेघाट से रामनगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

विज्ञापन
Initiative of Ganga Shodh Kendra BHU, people are putting the rituals of Ganga conservation
Ganga, Varanasi - फोटो : Pixabay

विस्तार

काशी में गंगा के किनारे बच्चों में गंगा के प्रति जागरूकता का संस्कार डाला जा रहा है। ईको स्किल्ड गंगा मित्र और जल संरक्षकों की टीम सामनेघाट से राजघाट तक गंगा के प्रति जागरूकता की मुहिम चला रही है।

विज्ञापन


नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा के तहत प्रशिक्षित 400 गंगा मित्र और 15 हजार जल संरक्षकों की टीम नियमित रूप से इस काम में लगी है। वर्षा जल संचयन के साथ ही उसके उपयोग के बारे में भी ईको स्किल्ड गंगा मित्र आम लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन

बीएचयू के महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र की ओर से गंगा मित्रों की फौज तैयार की जा रही है। शोध केंद्र ने एक साल के अंदर 400 ईको स्किल्ड गंगा मित्रों की टीम तैयार की है। गंगा मित्रों ने वाराणसी में गंगा बेसिन के गांव तथा घाटों के आसपास 15 हजार जलसंरक्षकों को जोड़ा है। शाम होते ही यह गंगा मित्र गंगा के घाटों पर गंगा पाठशाला चलाते हैं। इसमें घाट के अगल-बगल के स्कूलों के बच्चे और घाट पर टहलने वालों को गंगा संरक्षण का पाठ पढ़ाया जाता है।

गंगा मित्र उन्हें यह बताते हैं कि वह ऐसा क्या करें जिससे कि गंगा में प्रदूषण न हो। गंगा के आसपास के गांवों में सूख चुके तालाब, कुआं और हैंडपंप को फिर से रिचार्ज करने के बारे में तकनीकी जानकारी भी दी जाती है। इसके लिए बरसात के पानी का संरक्षण और उसके उपयोग के बारे में वैज्ञानिक ढंग से गंगा मित्र और जल संरक्षक जानकारी देते हैं। साथ ही नियमित सफाई अभियान चलाकर गंगा सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

2525 किलोमीटर के गंगा बेसिन में तैनात होंगे गंगा मित्र
गंगा शोध केंद्र के चेयरमैन और नदी विज्ञानी प्रो. बीडी त्रिपाठी ने बताया कि काशी से अभी तो इसकी शुरुआत है। गंगा बेसिन के 2525 किलोमीटर के सभी प्रमुख शहरों में गंगा मित्र और जल संरक्षकों की टीम तैयार होगी। वाराणसी में हमने जिला गंगा कमेटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी को 200 ईको स्किल्ड गंगा मित्रों की सूची सौंपी है। हमने पत्र में लिखा है कि गंगा के संरक्षण के लिए वह इन प्रशिक्षित गंगा मित्रों को आवश्यकतानुसार कहीं भी तैनात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed