फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Information related to boats plying in Ganga will be online

वाराणसी: गंगा में चलने वाली नावों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन होगी, नाविकों को जारी होगा स्मार्ट लाइसेंस कार्ड

Wed, 27 Apr 2022 11:53 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2022 11:53 AM IST
सार

नगर निगम नावों से संबंधित जानकारी नावों पर अंकित करवाएगा। इसमें नाविक का नाम, लाइसेंस नंबर, अंकित होगा। स्मार्ट लाइसेंसिंग प्लास्टिक कोटेड कार्ड में भी संबंधित नाव का विवरण, नाविक के फोटो के साथ दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Information related to boats plying in Ganga will be online
गंगा में नाव संचालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब गंगा में चलने वाली नावों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन होगी। इससे संबंधित जानकारी निगम की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। नाविक और नावों की क्षमता आदि की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। नाविकों को स्मार्ट लाइसेंस कार्ड भी जारी किया जाएगा। इसके लिए नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने प्रभारी अधिकारी अनुज्ञप्ति पीके द्विवेदी को निर्देश दिया है।

विज्ञापन


नगर निगम नावों से संबंधित जानकारी नावों पर अंकित करवाएगा। इसमें नाविक का नाम, लाइसेंस नंबर, अंकित होगा। स्मार्ट लाइसेंसिंग प्लास्टिक कोटेड कार्ड में भी संबंधित नाव का विवरण, नाविक के फोटो के साथ दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


सुरक्षा के लिहाज से ये व्यवस्था जरूरी
इसमें भी नाविक का नाम, नाव का प्रकार, नाव के इंजन की श्रेणी, क्षमता, सुरक्षा उपकरण का विवरण दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक हादसे के समय नाव के बारे में जानकारी लेने में दिक्कत होती है। ऐसी व्यवस्था सुरक्षा के लिहाज से की जा रही है। ताकि नावों और नाविक की पहचान आसानी से की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटों पर चेतावनी के लिए लगेगा बोर्ड
नाव की दुर्घटना को देखते हुए नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने गहरे पानी वाले घाट पर सामान्य अभियंत्रण विभाग को आयरन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। जिस पर खतरे का संकेतक होगा। राजघाट से अस्सी घाट तक नावों के सुरक्षित संचालन के लिए मार्ग निर्धारण किया जाएगा।

वाटर डिवाइडर लगेंगे। सभी नावों पर जीवन रक्षक उपकरणों, लाइफ जैकेट, लाइफ रिंग का प्रबंध किया जाएगा। दो मई से नावों का पंजीकरण और लाइसेंस शिविर घाटों पर लगाया जाएगा। इसके बाद बगैर लाइसेंस वाले नावों का संचालन प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए 28 अप्रैल को 11 बजे नदेसर स्थित वरुणा के जोनल कार्यालय में नाव संचालकों की बैठक बुलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed