फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Industrial park will be located on 2000 acres along the highway in Mirzapur.

Varanasi: मिर्जापुर में हाईवे के किनारे 2000 एकड़ में बसेगा औद्योगिक पार्क, पीपीपी मॉडल पर बनी सहमति

Mon, 12 Feb 2024 01:35 PM IST
अनुज कुमार ललित शंकर पांडेय/माई सिटी रिपोर्टर
ललित शंकर पांडेय/माई सिटी रिपोर्टर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 12 Feb 2024 01:35 PM IST
सार

मिर्जापुर में हाईवे के किनारे 2000 एकड़ में औद्योगिक पार्क बसेगा। मिर्जापुर जिला प्रशासन और रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के बीच पीपीपी मॉडल पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन
Industrial park will be located on 2000 acres along the highway in Mirzapur.
मिर्जापुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में हाईवे के किनारे 2000 एकड़ में औद्योगिक पार्क विकसित किया जाएगा। मिर्जापुर जिला प्रशासन और रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के बीच इस पर सहमति बनी है। औद्योगिक पार्क में लगभग 500 एमएसएमई इकाइयों के अलावा वेयर हाउस, ट्रांसपोर्ट, अस्पताल, पुलिस बूथ आदि की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पीपीपी माॅडल से बनने वाले औद्योगिक पार्क से लगभग 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद बाहरी निवेशक मिर्जापुर में निवेश के लिए जमीन तलाश रहे हैं। कुछ बड़ी कंपनियों ने निवेश भी किया है। हालांकि जिला प्रशासन और जिला उद्योग केंद्र का जोर एक ही छत के नीचे अधिक से अधिक औद्योगिक इकाइयां विकसित करने पर है। इसके लिए योजना तैयार की गई है। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अनुसार मई से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यह औद्योगिक पार्क प्लेज (प्रमोटिंग लीडरशिप एंड इंटरप्राइस फॉर डेवलपमेंट ऑफ ग्रोथ इंजन) योजना से बनाया जाएगा।
विज्ञापन


औद्योगिक पार्क में हर फैक्ट्री के गेट पर फायर फाइटिंग सिस्टम होगा। इसके साथ ही प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) होगा। इस माध्यम से कंपनियों से निकलने वाला औद्योगिक अपशिष्ट जल शुद्ध होकर निकलेगा। इस पार्क में पावर हाउस, सड़क, ड्रेनेज सिस्टम, पार्किंग, ग्रीनरी, अस्पताल, कैंटीन, ट्रांसपोर्ट, लोडिंग, अनलोडिंग के लिए हाईटेक मशीनों की सुविधा होगी। यह पार्क 24 घंटे सीसी कैमरे से लैस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीपी मॉडल पर मिर्जापुर में हाईवे किनारे 2000 एकड़ में औद्योगिक पार्क बसाया जाएगा। इसी तर्ज पर चंदौली के पीडीडीयूनगर-बबुरी मार्ग स्थित चंदाइत में भी निजी औद्योगिक पार्क विकसित किया जा रहा है। - देव भट्टाचार्या, अध्यक्ष, रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed