{"_id":"59f773b44f1c1b6e548b9cfa","slug":"indresh-kumar-said-swami-vivekananda-delivered-indian-culture-in-world","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में बोले इंद्रेश कुमार, स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति व दर्शन को दुनिया भर मे पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बोले इंद्रेश कुमार, स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति व दर्शन को दुनिया भर मे पहुंचाया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करते इंद्रेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति एवं दर्शन को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया। मानवीय मूल्य, भाईचारे का संदेश दिया और विश्व को संघर्ष और हिंसामुक्त कर शांति का पाठ पढ़ाया।
सोमवार को पराड़कर भवन में डॉ. अनिल सिंह की पुस्तक ‘स्वामी विवेकानंद: कुछ छूए-अनछूए पहलू’ पुस्तक के विमोचन के अवसर पर ये बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहीं।
उन्होंने कहा कि भेदभाव मुक्त का नाम विवेकानंद है। जो धर्म, जाति, संप्रदाय से परे है, वही उन्हें समझता है। उन्होंने भारतीय जीवन मूल्य को जीया। देश की एकता, अखंडता, समरसता सभी उनमें समा जाती है।
विज्ञापन
कहा कि प्रधानमंत्री ने विकलांगों को दिव्यांग शब्द दिया लेकिन दुनिया के देश अंग्रेजी में इसका पर्यायवाची नहीं ढूंढ पाए। अतिथियों का स्वागत काशी विद्यापीठ के हिंदी पत्रकारिता संस्थान के निदेशक प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने किया।
अध्यक्षता महर्षि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एचके सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पी नाग, डॉ. देवी प्रसाद और डॉ. घनश्याम सिंह थे। संचालन मनोज कुमार ने किया।

मंदिर का मुद्दा सुलझेगा और बनेगा राममंदिर
कार्यक्रम में बोलते इंद्रेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
इंद्रेश कुमार ने कहा कि देश के अंदर ऐसे लाखों मुसलमान, जैनी, सिख, ईसाई रहते हैं, जो चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बने। वहां खुदाई में भी राम मंदिर के प्रमाण मिल चुके हैं।
यह मसला जल्द ही कोर्ट और सरकार के स्तर से सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या क्षेत्र में 22 मस्जिद हैं, जो सुरक्षित है। इसे एंटी मुस्लिम या एंटी इस्लाम कहने की जरूरत नहीं है।
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बयान पर कहा कि यह ब्रिटिश काल नहीं है। देश की एकता और अखंडता से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जा सकता। चिदंबरम के खिलाफ कांग्रेस को पार्टी से निष्कासन की कार्रवाई करनी चाहिए थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
केरल में धर्मांतरण के मसले पर कहा कि यह अमानवीय और अलोकतांत्रिक कृत्य है। ऐसे कटटरपंथियों के खिलाफ लड़ने और मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों, मदरसों में शिक्षा मानवीय एवं राष्ट्रीय जीवन मूल्य से जुड़ी एवं अर्थपरक होनी चाहिए।

धारा 35ए खत्म होने से ही देश में आएगी एकता
कार्यक्रम में उपस्थिति लोग
- फोटो : अमर उजाला
पंचगंगा फाउंडेशन और बाल संसद की ओर से सोमवार को वरुणानगरम् स्थित विशाल भारत संस्थान में ‘धार्मिक उन्माद को खत्म करने में भारतीय संस्कृति एवं महिलाओं की भूमिका’ पर संगोष्ठी हुई।
मुख्य अतिथि इंद्रेश कुमार ने बाल संसद के विशेष सत्र में धर्म और राष्ट्रधर्म पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि देश को तोड़ने की इजाजत किसी को नहीं है। धारा 35 ए के खत्म होने से ही देश में एकता आएगी।
ऐसी कोई धारा नहीं रहनी चाहिए जो देश को विभाजन की ओर ले जाए। नाजनीन अंसारी को फतवा जारी करने वाले मौलवी को उन्होंने मानसिक दिवालियेपन का शिकार बताया। कहा, कट्टरता इंसानियत को बर्बाद कर रही है।
नाजनीन ने मजहबी एकता का संदेश दिया है। उन्होंने बाल संसद की स्पीकर खुशी रमन को स्कूटी भेंट स्वरूप दी। अध्यक्षता पातालपुरी मठ के महंत बालकदास ने की।
विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने गो सेवा के लिए मोहम्मद फैज को गो सेवा पुरस्कार से नवाजा। इससे पहले मुस्लिम महिलाओं ने इंद्रेश कुमार को चना और गुड़ खिलाकर भाई दूज मनाया।