{"_id":"617650033f560407ae2aacb3","slug":"indian-railways-news-kashi-mahakal-express-will-run-very-soon-again-railway-board-chairman-gave-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: फिर से पटरी पर दौड़ेगी काशी महाकाल एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: फिर से पटरी पर दौड़ेगी काशी महाकाल एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने दी जानकारी
Mon, 25 Oct 2021 12:08 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:08 PM IST
सार
कैंट स्टेशन पर बने वीआईपी लाउंज का जायजा लेने के लिए रविवार को वाराणसी पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने कहा कि श्रीकाशी-महाकाल एक्सप्रेस जल्द ही पटरी पर फिर से दौड़ेगी।
विज्ञापन
श्रीकाशी-महाकाल एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने कहा कि कोविड काल के दौरान बंद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। दीवाली व छठ पूजा तक ट्रेनें नियमति रूप से चलेंगी। वहीं धार्मिक शहरों के बीच श्रीकाशी-महाकाल एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने की कवायद चल रही है। स्पेशल ट्रेनों के बजाय मूल नंबर से ट्रेनें ट्रैक पर जल्द ही उतर जाएंगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
वाराणसी से लखनऊ होकर उज्जैन में महाकाल के दर्शन कराने वाली श्रीकाशी-महाकाल एक्सप्रेस को दोबारा शुरू होने को लेकर लोग इंतजार कर रहे हैं। रविवार देर शाम वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचे चेयरमैन व सीईओ सुनीत शर्मा ने प्लेटफार्म संख्या एक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सोमवार को लोकार्पित होने वाले वीआईपी लाउंज का जायजा लिया। काशी की कला व संस्कृति पर आधारित कलाकृतियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए उन्होंने खानपान को भी चखा।
विज्ञापन
एग्जीक्यूटिव लाउंज के संचालक प्रदीप सिंह ने चैयरमैन समेत उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल, मंडल रेल प्रबंधक एसके सपरा और पूर्वोत्तर रेलवे मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
पढ़ेंः वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन