फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian railway Vande Bharat and Mahanagari express will run from Banaras station from 20 September

यात्रीगण ध्यान दें: 20 सितंबर से बनारस स्टेशन से चलेगी वंदे भारत और महानगरी, कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

Thu, 14 Sep 2023 05:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Sep 2023 05:43 PM IST
सार

वाराणसी के कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम जारी है। 20 सितंबर से तीसरे चरण का काम शुरू होगा। इसमें वंदे भारत, महानगरी समेत चार जोड़ी ट्रेनें कैंट की बजाय बनारस और लोहता स्टेशन से चलेंगी। 

विज्ञापन
Indian railway Vande Bharat and Mahanagari express will run from Banaras station from 20 September
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

वाराणसी के कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के तीसरे चरण में वंदे भारत और महानगरी एक्सप्रेस 20 सितंबर से बनारस स्टेशन से चलेगी। दोनों ट्रेनों का संचालन 15 अक्तूबर तक होना है। नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत और मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस को लेकर उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


तीसरे चरण में ही लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी और बहराइच-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस लोहता स्टेशन से चलेगी। रेल अधिकारियों के अनुसार, तीसरे चरण में 16 जोड़ी ट्रेनें रद्द और 20 जोड़ी बदले मार्ग से चलेंगी। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि द्वितीय चरण के यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है। 20 सितंबर से तीसरे चरण का काम शुरू होगा। इसमें वंदे भारत, महानगरी समेत चार जोड़ी ट्रेनें कैंट की बजाय बनारस और लोहता स्टेशन से चलेंगी।

विज्ञापन

कैंट स्टेशन होकर नहीं जाएगी गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस

कैंट यार्ड रिमॉडलिंग के चलते 15231/32 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है। 15 अक्तूबर तक यह ट्रेन कैंट की बजाए पीडीडीयूनगर, प्रयागराज होते हुए जाएगी। जबकि अहमदाबाद से 24 सितंबर, एक व आठ अक्तूबर को चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज-वाराणसी-पं दीन दयाल उपाध्याय के स्थान पर बदले मार्ग-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-पं दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  मोबाइल मरम्मत कराने घर से निकली थी किशोरी, सिरफिरे आशिक ने दी खौफनाक मौत

Indian railway Vande Bharat and Mahanagari express will run from Banaras station from 20 September
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : फाइल

पटना से 26 सितंबर, तीन व 10 अक्तूबर को चलने वाली 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय -वाराणसी कैंट-प्रयागराज-मानिकपुर के स्थान पर बदले मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय-मिर्जापुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि बनारस से 24 सितंबर, एक, आठ व 15 अक्तूबर को चलने वाली 17324 बनारस-हुबली एक्सप्रेस बनारस स्टेशन के स्थान पर पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से चलाई जाएगी। हुबली से 22, 29 सितंबर, छह और 13 अक्तूबर को चलने वाली 17323 हुबली-बनारस एक्सप्रेस बनारस स्टेशन के स्थान पर पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed