रेलयात्री कृपया ध्यान दें: बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें चार अक्तूबर तक निरस्त, देखें सूची
प्रतापगढ़ जंक्शन पर रिमाडलिंग कार्य चलते लखनऊ मंडल से चलने और गुजरने वाली कई ट्रेनों को चार अक्तूबर तक रद्द कर दिया गया। वहीं कई ट्रेनों को बदले मार्ग से संचालित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर रेलवे के प्रतापगढ़ जंक्शन पर रिमाडलिंग कार्य के तहत चार अक्तूबर तक कई ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा। वहीं कई ट्रेनों को बदले मार्ग से संचालित किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने बताया कि जंघई-वाराणसी रेल खंड उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे अंतर्गत आता है।
वाराणसी जंक्शन से चलने वाली ट्रेन नंबर 14213/14 वाराणसी-बहराईच 22 सितंबर से चार अक्तूबर तक, ट्रेन नंबर 15107/08 बनारस-लखनऊ 22 सितंबर से तीन अक्तूबर, ट्रेन नंबर 05117/05118 वाराणसी-प्रतापगढ़ अनारक्षित ट्रेन 22 सितंबर से तीन अक्तूबर तक निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों के संचालन में किया गया परिवर्तन
इसी क्रम में 22 से 29 सितंबर तक ट्रेन नंबर 18205 दुर्ग-नौतनवां आरक्षित एक्सप्रेस परिवर्तित रूट प्रयागराज छिवकी-जीवनाथपुर वाया-वाराणसी सिटी-औड़िहार से चलाई जाएगी। इसी क्रम में 24, 29, 30 सितंबर से तीन अक्तूबर तक आरक्षित ट्रेन नंबर 15127 वाराणसी-नईदिल्ली वाराणसी जंक्शन पर एक घंटे विलंब होकर गतंव्य को रवाना की जाएगी।
24 घंटे बाद पीडीडीयू-गया रूट पर शुरू हुआ परिचालन
पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया रेल रूट पर बुधवार सुबह मालगाड़ी के डब्बे पलटने से आवागमन बाधित हो गया था। दुर्घटना के करीब 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह सात बजे सभी ट्रैकों पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। बुधवार को अप और डाउन की दो दर्जन से अधिक ट्रेनों को पटना और चोपन-गढ़वा के रास्ते चलाया गया। साथ ही अप और डाउन की करीब एक दर्जन ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था।
गुरुवार को भी छह ट्रेनें निरस्त रहीं। रेलकर्मियों ने पूरी रात की मशक्कत के बाद गुरुवार सुबह सात बजे रूट क्लियर किया और ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। रेल प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।