Indian Railway News: यात्रीगण ध्यान दें- दून एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनें 21 जून से रहेंगी निरस्त, 14 ट्रेनों का बदला रूट
महेरावा और मेहगावा के बीच 21 जून से 4 जुलाई तक रेललाइन दोहरीकरण कार्य होगा। इसके चलते पांच जोड़ी ट्रेन निरस्त रहेंगी, जबकि 14 ट्रेनों का रूट बदला गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी दिनों में रेल यात्रा की योजना बना रहे लोगों को पहले इस खबर पर ध्यान देना जरूरी है। महेरावा और मेहगावा के बीच 21 जून से 4 जुलाई तक रेललाइन दोहरीकरण कार्य होगा। इसके चलते पांच जोड़ी ट्रेन निरस्त रहेंगी, जबकि 14 ट्रेनों का रूट बदला गया है। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक आनंद मोहन के मुताबिक दून एक्सप्रेस 21 जून से दो जुलाई तक निरस्त है।
दून डाउन एक्सप्रेस 23 जून से 4 जुलाई। टाटा अमृतसर जालियावाला बाग अप 22, 27 और 29 जून को निरस्त रहेगी। लोकनायक एक्सप्रेस अप 25 जून से दो जुलाई तक और डाउन 2 जून से तीन जुलाई तक। सद्भावना एक्सप्रेस 23 से 30 जून तक, बरेली एक्सप्रेस 24 जून से 2 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
इसके अलावा गोदान, ताप्ती गंगा, मालदा, पटना कोटा, गोहाटी ओखा, कामाख्या गांधी धाम, अमृतसर तीनसुखीया, इंदौर पटना, साकेत एक्सप्रेस के रास्ते बदले गए हैं। जबकि, साबरमती एक्सप्रेस को 24 जून से 3 जुलाई तक बनारस से एक घंटे देरी से चलाया जाएगा।
रोडवेज बसें राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे से जाएंगी
वाराणसी से प्रयागराज को जाने वाली रोडवेज बसें अब मार्ग के मध्य में पड़ने वाले ओवरब्रिज के नीचे से होकर जाएंगी। ओवरब्रिज से बस ले जाने पर चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने इसके लिए निर्देश जारी किया है।
वाराणसी से प्रयागराज के मध्य कई ओवरब्रिज बन चुके हैं। ऐसे में सरकारी बसें बाजारों में रुक नहीं रही थीं और ओवर ब्रिज के ऊपर से चली जा रही थीं। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। दिव्यांगों-महिलाओं और वृद्ध जनों को ज्यादा परेशानी होती थी।
लोगों को मजबूरी में प्राइवेट वाहनों से जाना पड़ता था। कचनार राजातालाब के सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार ने राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ को सूचित किया था। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने 14 जून निर्देश जारी किया। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि सभी चालकों और परिचालकों को निर्देशित किया गया है कि फ्लाईओवर के ऊपर से बसें न ले जाएं।