{"_id":"5fd325c38ebc3e3f760eff32","slug":"indian-medical-association-strike-in-varanasi-after-permission-of-ayurvedic-doctors-for-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर गए निजी अस्पतालों के चिकित्सक, ओपीडी बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर गए निजी अस्पतालों के चिकित्सक, ओपीडी बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ी
Fri, 11 Dec 2020 01:43 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिले के निजी अस्पतालों में शुक्रवार को ओपीडी सेवाएं ठप रही। यहां डाक्टरों ने केवल इमरजेंसी में ही मरीजों को देखा। इंट्रीग्रेटेड मेडिकल एजुकेशन के सरकार के फैसले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर सदस्यों की हड़ताल शुरू हो गई। इससे दूर दराज से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ मरीजों को बिना इलाज ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
अस्पतालों, नर्सिंग होम के बाहर ओपीडी सेवा ठप रहने की नोटिस भी चस्पा रही। हालांकि सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं पहले की तरह चलती रही। यहां अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या अधिक रही। आईएमए सदस्यों ने सरकार के फैसले के विरोध में इसके पहले 8 दिसंबर को दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के सदस्यों ने भी शुक्रवार को कार्य बहिष्कार पर रहकर आईएमए की हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन