फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Increasing number of diabetic patients are alarming

देश में मधुमेह का बढ़ रहा प्रकोप, रोगियों की संख्या बढ़ना चिंताजनक

Sun, 02 Feb 2020 04:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 Feb 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Increasing number of diabetic patients are alarming
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रिसर्च सोसायटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) के यूपी चैप्टर के दो दिवसीय अधिवेशन में चिकित्सकों ने मधुमेह के बढ़ते प्रकोप और इस पर नियंत्रण के अलग-अलग उपचार विधियों के बारे में चर्चा की। मधुमेह रोगियों की बढ़ती संख्या को चिंताजनक बताते हुए इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही है।

विज्ञापन


नदेसर स्थित एक होटल में हुए अधिवेशन का शुभारंभ बीएचयू रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से मधुमेह की बीमारी बढ़ती जा रही है, उससे बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। प्रो. निशा रानी अग्रवाल ने इस तरह के अधिवेशनों को अच्छी पहल बताया। इस दौरान चंडीगढ़ से डॉ. आशु रस्तोगी, कानपुर से डॉ. ऋषि शुक्ला, मुंबई से पद्मश्री डॉ. शशांक आर जोशी, डॉ. अरुण पांडेय लखनऊ के साथ ही डॉ. अनुज महेश्वरी, डॉ. ईश भाटिया ने कहा कि  तनावयुक्त जीवन शैली, अनियमित दिनचर्या, मोटापा, बढ़ती उम्र, जंकफूड का अधिक सेवन करना प्रमुख कारण है। इस दौरान प्रो.एसके सिंह, डॉ.एके सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


गांवों में भी बढ़ रहा मधुमेह-डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ
मधुमेह की चपेट में अब गांवों में रहने वाले लोग आते जा रहे हैं। इसका प्रमुख कारण प्लास्टिक, केमिकल युक्त सब्जियों का अधिक सेवन करना है। खेतों में दवाओं का छिड़काव किया जाता है, इसमें मिलने वाले केमिकल का दुष्प्रभाव पड़ता है। इंसुलिन बनाने की क्षमता खत्म हो जाती है। यूपी में मधुमेह रोग की संभावना अधिक है। -डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, आगरा

विज्ञापन
विज्ञापन

मधुमेह के मरीजों में नसों की बीमारियां अधिक 
अन्य बीमारियों के मरीजों की तुलना में मधुमेह से ग्रसित मरीजों की सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। ये ऐसी बीमारी है, जिसका जुड़ाव नसों से होता है। इसमें लापरवाही से आंख, पैर, हाथ आदि में नस संबंधी बीमारियां होने की संभावना अधिक होती है। मधमुेह रोगियों को कोलस्ट्राल कम करने की दवा लेनी चाहिए। और ब्लडप्रेशन की नियमित जांच कराते रहना चाहिए। -डॉ. राजीव अग्रवाल मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed