फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Increase income from farming and animal husbandry with new technology: Poonam Maurya

नई तकनीकी से खेती के साथ पशुपालन से बढ़ाएं आय: पूनम मौर्या

Wed, 11 Feb 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Increase income from farming and animal husbandry with new technology: Poonam Maurya
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मंगलवार को संभागीय कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र कलेक्ट्रीफाॅर्म में किसान मेला/कृषक संगोष्ठी हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल बीमा यंत्रीकरण एवं पीएम किसान सम्मान निधि से किसान सशक्त हो रहे हैं। वे नई तकनीकी से खेती करें, ताकि खेती के साथ पशुपालन, बागवानी और मधुपालन जैसे आयामों को भी अपनाएं, तभी उनकी आय दोगुनी होगी।
विज्ञापन

पूनम मौर्या, संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार और उप कृषि निदेशक शोध शिवकुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। शैलेंद्र कुमार ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए फार्मर रजिस्ट्री कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिना फॉर्मर रजिस्ट्री के बिना पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाएगा। किसानों को कम से कम पांच पौधे लगाने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. विपिन कुमार ने धान की सीधी बोआई के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बीज अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. एमपी यादव, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. पूजा सिंह, राष्ट्रीय बीज निगम के सहायक महाप्रबंधक डॉ. योगेंद्र यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक यादव ने भी विचार रखे। बीज, कृषि यंत्रों की लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही प्रशिक्षण, प्रदर्शन की फसलों और बीज परीक्षण प्रयोगशाला निरीक्षण किया। सन इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगतिशील किसानों का सम्मान हुआ। संचालन डॉ. दुर्गेश सिंह ने किया। इस मौके पर विनोद विनोद सोनकर, सुनील कुमार, वनस्पति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed