फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Income tax survey on private hospital at chandauli

निजी अस्पताल पर 24 घंटे तक आयकर सर्वे, 3.30 करोड़ की कर चोरी पकड़ी

Fri, 25 May 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली Updated Fri, 25 May 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Income tax survey on private hospital at chandauli
आयकर विभाग की टीम ने चंदौली  के सकलडीहा रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर सर्वे की कार्रवाई के दौरान 3.30 करोड़ की कर चोरी पकड़ी है। इस दौरान कंप्यूटर, हार्डडिस्क, बैंक एकाउंट और आय व्यय के विवरण को गहनता से खंगाला।  
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने अस्पताल के सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। आयकर की कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा है। गुरुवार की सुबह तकरीबन आठ बजे तक सभी दस्तावेजों को खंगालने के बाद टीम लौट गई।  
विज्ञापन


आयकर अधिकारी पीके श्रीवास्तव और विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में बीस सदस्यीय टीम बुधवार को अपराह्न दो बजे सकलडीहा रोड स्थित अभिषेक हास्पिटल पहुंची। टीम ने अस्पताल संचालक से आय, व्यय और जमा किए गए टैक्स से जुड़े कागजात मंगाए और उसकी गहनता के साथ जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीके श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल संचालक ट्रस्ट के नाम पर कर चोरी करता था। संचालक अस्पताल के अलावा पैरा मेडिकल कालेज भी चलाता था। उन्होंने बताया कि टैैक्स चोरी की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। इसी के आधार पर कार्रवाई की गई। टीम में असिस्टेंट कमिश्नर राजेश सिंह, वीके राय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed