फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   income tax survey at school dress and stationary shop in varanasi

बनारस में स्कूल ड्रेस-स्टेशनरी की 17 दुकानों पर आयकर सर्वे, दो ने सरेंडर किए ढाई करोड़

Wed, 25 Apr 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 25 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
income tax survey at school dress and stationary shop in varanasi
वाराणसी में आयकर विभाग की ओर से मंगलवार शाम से शुरू हुई स्कूल ड्रेस और स्टेशनरी की दुकानों पर सर्वे की कार्रवाई बुधवार सुबह तक चलती रही। इस दौरान अधिकारी तीन बड़े प्रतिष्ठानों की गुरुबाग, लक्सा, सुंदरपुर और महमूरगंज स्थित 17 शाखाओं पर सामानों की बिक्री से जुड़े कागजात, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क को सीज कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


कार्रवाई खत्म होने के बाद दो प्रतिष्ठानों ने क्रमश: सवा-सवा करोड़ रुपये अधिकारियों के सामने सरेंडर किए। अपर आयकर आयुक्त-रेंज द्वितीय अभय ठाकुर की अगुवाई में 50 से अधिक अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ विद्यार्थी केंद्र, विद्या केंद्र कॉपी-किताब की दुकान और सुंदरपुर स्थित कंफर्ट शोरूम के प्रतिष्ठान पर जांच करने मंगलवार शाम तीन बजे पहुंची थी। इ
विज्ञापन


स कार्रवाई से शहर के अन्य पुस्तक और ड्रेस कारोबारी सकते में रहे। आयकर अधिकारी के मुताबिक इन प्रतिष्ठानों की ओर से लंबे समय से कर चोरी की जा रही थी। इसमें मूल आय से कम घोषित करना, कोई सही कागजात न रखना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली भारी गड़बड़ी

income tax survey at school dress and stationary shop in varanasi
मंगलवार देर रात तक चली कार्रवाई में जब इन प्रतिष्ठानों में मिले स्टॉक और कंप्यूटर में दर्ज रिकार्डों की जांच की गई तो बड़ा अंतर मिला। इस दौरान अलग-अलग नामों के हस्ताक्षर किए चेक, सादी पर्चियां, खाता-बही, हार्ड डिस्क, पर्सनल डायरी आदि कागजात मिले, जिसे तत्काल सीज कर दिया गया।

इसमें विद्यार्थी केंद्र और कंफर्ट शोरूम की ओर से सवा-सवा करोड़ रुपये सरेंडर किया गया। अधिकारियों के मुताबिक इनमें सबसे खराब दशा विद्या केंद्र का है। इनके प्रतिष्ठानों पर तो कोई कैशमेमो, रजिस्टर आदि जरूरी कागजात नहीं है। कितने की कर चोरी सामने आएगी यह तो कागजातों की जांच के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed