फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Incident on Vande Bharat Express Pantograph breaks after getting entangled in OHE passengers frustrated

वंदे भारत एक्सप्रेस में हादसा: पेंटो ओएचई में फंसकर टूटा, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन; यात्रियों में नाराजगी

Sun, 20 Sep 2026 05:18 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 20 Sep 2026 05:18 PM IST
सार

वाराणसी आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस का पेंटो ओएचई में फंसकर टूट गया। हादसा पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचने से पहले हुआ। पेंटो टूटने के बाद ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत की। घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

विज्ञापन
Incident on Vande Bharat Express Pantograph breaks after getting entangled in OHE passengers frustrated
वंदे भारत एक्सप्रेस की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

रांची से वाराणसी जा रही अप वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को पीडीडीयू जंक्शन पहुंचते समय ओएचई तार में फंसने से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रेन के पेंटो के तार में फंसकर टूटने के बाद उसे प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोकना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे कर्मचारियों ने टूटे पेंटो को नीचे कर तार से बांधा और ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया। घटना में किसी यात्री के चोटिल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार दोपहर 13:09 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंच रही थी। इसी दौरान पोल संख्या 673/97 से 673/109 के बीच ट्रेन का पेंटो ओएचई तार में फंस गया। तार में फंसने के कारण पेंटो टूट गया और ट्रेन को तत्काल रोकना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के संबंधित विभागों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन को खींचकर प्लेटफार्म पर लाया गया।

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद आरपीएफ, टीआरएस, टीआरडी और कैरेज एंड वैगन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आरपीएफ निरीक्षक अनिता कुमारी भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए टीम के साथ पहुंचीं। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई। ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने से यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली।

घटना की जानकारी पर एडीआरएम कुलदीप, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की देखरेख में टीआरडी कर्मचारियों ने ट्रेन में फंसे टूटे पेंटो को नीचे उतारा और उसे तार से बांध दिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोपहर 14:38 बजे ट्रेन को आगे वाराणसी के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में ट्रेन को प्लेटफार्म से पास कराया गया।

हादसे में ओएचई तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन के रवाना होने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने ओएचई की मरम्मत का काम शुरू किया। मरम्मत पूरी होने के बाद प्लेटफार्म नंबर तीन से ट्रेनों का आवागमन सामान्य कराया गया। रेलवे अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed