फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In the morning, the priests of Vishwanath Dham performed the aarti of Mother Ganga

Varanasi News: भोर में विश्वनाथ धाम के अर्चकों ने उतारी मां गंगा की आरती

Wed, 27 May 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
In the morning, the priests of Vishwanath Dham performed the aarti of Mother Ganga
गंगा दशहरा पर मंगलवार की भोर में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों ने मां गंगा की आरती उतारी। ललिता घाट पर मां गंगा की प्रतिमा के सामने मंत्रोच्चार करते हुए मां गंगा का दूध जल से अभिषेक किया गया। धाम स्थित मंदिर परिसर में विराजमान मां गंगा के विग्रह पर विधिवत पूजन अर्चना चली। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी पर मंगलवार को मंदिर न्यास की ओर से कई धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम कराए गए। धाम में विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठान कराए गए। इस दौरान मंदिर न्यास के अधिकारी, कार्मिक, अर्चकगण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पूजा का हिस्सा बने। सभी ने श्रद्धा और भक्ति भाव से मां गंगा और बाबा श्री काशी विश्वनाथ का पूजन-अर्चन किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा वह पावन तिथि है। मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इस दिन गंगा स्नान, पूजन और आराधना करने से समस्त पापों का क्षय होता है। मोक्ष की प्राप्ति का पुण्य फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed