फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In the day the sun tormented, in the evening the moist easterly winds changed the weather

दिन में धूप ने सताया, शाम को नम पुरवा हवाओं ने बदला मौसम

Sun, 26 Jun 2022 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
In the day the sun tormented, in the evening the moist easterly winds changed the weather
जिले में बृहस्पतिवार को अच्छी बारिश के बाद शुक्रवार की तरह शनिवार को भी दिन में तीखी धूप होने से गर्मी अधिक रही। हर कोई अच्छी बारिश का इंतजार कर रहा है। हालांकि, शनिवार शाम नम पुरवा हवाओं के चलने से एक बार फिर मौसम बदल गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, जिस तरह से मौसम में बदलाव दिख रहा है, उससे रविवार से अगले तीन चार दिनों तक बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में मौसम विभाग ने भी इस बार अच्छी बारिश की संभावना जताई है। शनिवार दोपहर हवा की रफ्तार कम होने से धूप का असर अधिक रहा। इस वजह से लोगों में बेचैनी बढ़ी रही। हालांकि शाम को नम पुरवा हवा चलने के साथ ही बादल भी छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि धरातल से दो किलोमीटर तक ऊंचाई पर पुरवा हवा चल रही है। इसके अलावा साइक्लोनिक सर्कुलेशन का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। रविवार से अच्छी बारिश के आसार हैं। इस बीच तापमान में उतारचढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस की जगह शनिवार को 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में वाराणसी में 30 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed